RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, सहकारिता, सांख्यिकी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न!किसान क्रेडिट कार्ड योजना को शत प्रतिशत करें पूर्ण:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखंड 05 जुलाई।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, सहकारिता, सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं व किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में समीक्षा हेतु जिला कृषि पदाधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित विभन्न योजनाओं यथा कृषि उन्नति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, कृषि ऋण माफी योजना, बीज वितरण के तहत किये गए कार्यों की जानकारी दी गई तथा जिला में चिंताजनक वर्षापात की स्तिथि के बारे में भी जानकारी दी गई। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने पैक्स व विशेष प्रकार की समितियों की जानकारी देते हुए उनके निर्वाचन सम्बंधित, अंकेक्षण संबंधित, जमा वृद्धि योजना संबंधित व अन्य के अंतर्गत किये गए कार्यों के बारे में बताया गया। कोल्ड रूम निर्माण की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हंटरगंज और म्यूरहण्ड में कार्य प्रगति पर है एवं बाकी प्रखण्डों में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि कृषि वर्ष 2022-23 में रब्बी गेहूँ फसल कटनी प्रतिवेदन लावालौंग, प्रतापपुर, पथलगड़ा एवं हंटरगंज से अप्राप्त है तथा जून 2023 का वर्षापात प्रतिवेदन पथलगड़ा, सीमरिया, कुन्दा, कान्हाचट्टी, गिद्धौर एवं प्रतापपुर से अप्राप्त है। जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तहत परिसंपत्ति का वितरण, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, टीकाकरण समेत अन्य किये गए कार्यों की जानकारी दी गई।
बैठक में सभी विभागों की क्रमवार समीक्षा के उपरांत उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी क्रियान्वित कार्यक्रम महत्वपूर्ण है जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना है। उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी 15 अगस्त से पूर्व किसान क्रेडिट कार्ड योजना यथासंभव शत प्रतिशत पूर्ण करना है। कम वर्षापात से निपटने के लिए उन्होंने निर्देश दिया कि कृषि टास्क फोर्स का गठन कर सभी सुखाड़ सम्बंधित समस्याओं का निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि कृत्रिम सिंचाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए जिससे कि वर्षा पर से कृषि कार्यों की पूर्ण निर्भरता में कमी आये।
जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देशित किया कि पैक्स का भुगतान नियमित रूप से किया जाए तथा कोल्ड रूम का इस्तेमाल निश्चित रूप से किया जाए। फसल राहत योजना और फसल सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया तथा विशेष कैम्प लगा कर ई-KYC के दर में वृद्धि लाने का निर्देश दिया। सभी प्रखण्ड जिनके रब्बी गेहूँ फसल तथा वर्षापात प्रतिवेदन अप्राप्त हैं उन्हें निर्देश दिया कि जल्द सभी प्रतिवेदन सांख्यिकी विभाग को उपलब्ध कराया जाए। जिला पशुपालन पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि कार्यों में तेजी लाते हुए पशु वितरण, कृत्रिम गर्भाधान और अंशदान के योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करना है। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि 2023-24 के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए आबंटित राशि का पूर्ण उपयोग करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण रूप से की जाए तथा सभी चयनित, अनुमोदित, हस्तांतरित योजनाओं पर कार्य करते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने ये भी निर्देश दिया कि 15 अगस्त सम्बंधित प्राप्त लघु लक्ष्यों को ससमय पूर्ण किया जाए।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी आशोक सम्राट, जिला सहकारिता पदाधिकारी निलम कुमारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

कल्कि 2898 एडी’ के रिलीज ट्रेलर से पता चलता है कि यह साल की सबसे महत्वाकांक्षी और अवश्य देखी जाने वाली फिल्म क्यों है”

rktvnews

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:विकास के कार्यों को गति देते हुए सभी कार्यों को ससमय पूर्ण कराई जाए:जिलाधिकारी

rktvnews

दरभंगा:उद्योग विभाग के विविध योजनाओं के लिए हुई समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

अवसंरचना विकास परिव्‍यय में 11.1 प्रतिशत की वृद्धि कुल 11,11,111 करोड़ रुपये निर्धारित।

rktvnews

झारखंड:नाबार्ड के सहयोग से चल रहीं योजनाओं को गति देः मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment