RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना और श्रीलंकाई नौसेना के बीच सामुद्रिक सुरक्षा बैठक।

नई दिल्ली/04 नवंबर।भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं तथा तटरक्षकों के प्रतिनिधियों के बीच वार्षिक आईएमबीएल बैठक का 33वां संस्करण शुक्रवार को आईएनएस सुमित्रा पर पाक खाड़ी में प्वाइंट कैलिमेरे के पास भारत-श्रीलंका समुद्री सीमा रेखा पर आयोजित किया गया था। दोनों देशों के समकक्षों के बीच परस्‍पर बातचीत दोनों देशों की नौसेनाओं और सीजी के लिए प्रचालनों में सहयोगों और तालमेल को और अधिक बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में काम करती है।
श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रीलंका नौसेना के उत्तर मध्य नौसेना क्षेत्र (एनसीएनए) के कमांडर आरएडीएम बीएकेएस बानागोडा ने किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व तमिलनाडु और पुडुचेरी नौसेना क्षेत्र (एफओटीएनए) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग आरएडीएम रवि कुमार ढींगरा ने किया।
तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय (पूर्व) के प्रतिनिधि, कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के रक्षा सलाहकार और दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बातचीत में हिस्‍सा लिया।
बैठक के दौरान, दोनों नौसेनाओं और तटरक्षक बल के उपस्थित लोगों ने पाक खाड़ी और मन्नार की खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, मछुआरों की सुरक्षा, प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उपायों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। विद्यमान संचार नेटवर्क को बढ़ाने और समय पर कार्रवाई में सहायता करने वाले दोनों नौसेनाओं और तटरक्षक बल के बीच सूचनाओं को समय पर साझा करने के तरीकों और साधनों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
दोनों पक्षों ने प्रचालनों में परस्‍पर सहयोग के महत्व की पुष्टि की और क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को सुदृढ बनाने हेतु लिए गए निर्णयों को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ की बैठक, सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न कक्षों एवं प्रशाखाओं का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल तथा इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार 7 से 30 नवम्बर तक पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा! भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी।

rktvnews

रामगढ़:पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नहाय-खाय के पवित्र अनुष्ठान के साथ छठ महापर्व की शुभ शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

झारखंड:मैं मूलतः संगठन का कार्यकर्ता हूं और कार्य करने में मुझे आनंद आता है : रघुवर दास

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने राज्य सरकारों से सीमा सुरक्षा बल के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रखने एवं संवेदनशील बनने के लिए कहा।

rktvnews

Leave a Comment