RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल तथा इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार 7 से 30 नवम्बर तक पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा! भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 31 अक्टूबर।मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता के दौरान 7 नवम्बर की सुबह 7 बजे से 30 नवम्बर की शाम 6:30 बजे तक निर्वाचन के संबंध में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से इसका प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध रहेगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन के दौरान सभी मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिये नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घण्टों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामलों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126क में यह प्रावधानित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति कोई निर्गम मत सर्वेक्षण नहीं करेगा और किसी निर्गम मत सर्वेक्षण के परिणाम का ऐसी अवधि के दौरान जो निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचित की जाए, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रकाशन या प्रचार या किसी भी प्रकार की अन्य रीति से प्रसार नहीं करेगा। यदि कोई व्यक्ति इस प्रावधान का उल्लंघन करेगा, तो ऐसी अवधि के कारावास से जो दो वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से या दोनों से, दण्डनीय होगा।

Related posts

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं के संबंध में समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

बिहार के सभी स्कूल व कोचिंग 8 जून तक बंद।

rktvnews

भारतीय सेना ने कारगिल विजय के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिल्ली से द्रास तक ‘हार्ट टू ब्रेवहार्ट्स’ कार रैली को रवाना किया।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी और बढ़ाने के लिए स्विट्जरलैंड के उद्योग जगत से वार्ता की।

rktvnews

हिट एंड रन के नए कानून अभी नहीं हुए है लागू,पहले ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से होगा विचार विमर्श!गृह मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर सभी चालकों से काम पर वापिस लौटने की की अपील।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment