RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

भोजपुर: प्याज से लदे गाड़ियों को झंडी दिखाकर किया रवाना!₹25 किलो प्याज उपभोक्ताओं को होगा उपलब्ध: विशाल सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 03 नवंबर।देश में प्याज की कीमतों हो रही वृद्धि पर नियंत्रण हेतु भारत सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।मंत्रालय ने भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित (एनसी सीएफ) द्वारा देश में 25 रूपये प्रति किलो प्याज उपभोक्ताओं तक पहुँचाने का निर्णय लिया है।

प्याज से लदी गाड़ियों को हरी झंडी दिखा रवाना करते विशाल सिंह

आज आरा के चन्दवा से (एनसी सीएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल सिंह ने प्याज से लदे पिकअप वैन्स को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं को सम्बोधित करते हुए विशाल सिंह ने कहा कि देश में हर हाल में 25 रूपये प्रति किलो प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह एवं खाद्य उपभोक्ता एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पियुष गोयल मुल्य वृद्धि पर नियंत्रण करने के लिए कृत संकल्पित हैं। विशाल सिंह ने कहा कि हमारी संस्था (एनसी सीएफ) भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदम को जमीनी स्तर सफल बनाने के लिए रात दिन प्रयासरत है। मौके पर (एनसी सीएफ) के शाखा प्रबन्धक राजेश सिंह, सहायक प्रबन्धक विजय सिंह, भा ज पा नेता अशोक शर्मा, परमानन्द सिंह, जितेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, मुकुल सिंह, श्रीभगवान सिंह, श्रीराम महतो, विपिन विश्वास, संतोष सिंह, राजू सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts

गोपालगंज: गन्ना एवं जिला प्रभारी मंत्री ने भूमि पर्चा एवं ट्राई साइकिल का किया वितरण।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने सनदिया पंचायत के चकिया में जीविका भवन का किया शिलान्यास।

rktvnews

भारतीय मानक ब्यूरो ने मानकीकरण के लिए वार्षिक कार्यक्रम 2025-26 शुरू किया।

rktvnews

पटना:मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में BPSM और IIM बोधगया के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर।

rktvnews

आईएनएस सह्याद्री फिलीपींस के मनीला बंदरगाह पर पहुंचा।

rktvnews

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला ओडिशा बना 34वां राज्य ।

rktvnews

Leave a Comment