RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भगवान महावीर के निर्वाण दिवस पर निबंध लेखन का हुआ आयोजन!महावीर का उपदेश पंच महाव्रत जन कल्याणकारी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 03 नवंबर।आज 03 नवंबर को महन्त महादेवानंद महिला महाविद्यालय में प्राकृत विभाग द्वारा ,भगवान महावीर और इसके पुण्य स्थल,पर निबंध का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का अध्यक्षता प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने की।प्राचार्यों ने कहा भगवान महावीर का पंच महाव्रत जन कल्याणकारी तो है ही,भगवान महावीर के निर्वाण स्थान भी काफ़ी पुण्यदायी है।
प्राकृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी शिल्पा ने भगवान महावीर के निर्वाण स्थान का विस्तृत जानकारी दिए ।इन्होंने कहा कि कार्तिक माह के अमावस्या तिथि को 72 वर्ष की आयु में भगवान महावीर निर्वाण को प्राप्त हुए ।जहां भगवान महावीर के निर्वाण प्राप्त हुई उस स्थान के मिट्टी इनके शिष्यों और श्रध्दालुओ के लिए चन्दन बन गया ।श्रध्दालुओ की संख्या इतनी थी कि थोड़ी थोड़ी चन्दन लेने से वह स्थान काफ़ी गहरी हो गई । जहां भगवान महावीर का निर्वाण हुआ वह साधारण स्थान नहीं है, स्वर्ग से सभी देवताओं इसके पुण्य स्थान के दर्शन के लिए भूमि लोक पर आकर अपने को धन्य बनाते हैं ।
छात्राओं ने उत्साह के साथ निबंध प्रस्तुत की । जिसमें प्रथम अदिति , द्वितीय दीक्षा मोहनी,स्वीटी तृतीया प्रियंका, लक्ष्मी को पुरस्कृत किया गया ।
इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने भगवान महावीर के विषय में विस्तृत जानकारी दिए ।कार्यक्रम में अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ सुप्रिया, संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार,डॉ आशाजी,डॉ पुनम जी दर्शन की विभागाध्यक्ष डॉ समिता जी डॉ अजू जी अंग्रेज़ी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सिंकूजी डॉ रजनी नर्सरिया, डॉ अमरेस जी डॉ रमेश जी प्राध्यापक उपस्थित रहे ।

Related posts

मध्यप्रदेश:जीवन में कार्य और परिवार में संतुलन रखना जरूरी : राज्यपाल

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:गंभीर बांध सहित ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों के गहरीकरण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

rktvnews

हनुमामगढ:सुरेंद्र कुमार सामरिया ने पीआरओ पद पर किया कार्यभार ग्रहण।

rktvnews

भोजपुर : केंद्र की एनडीए सरकार में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर।

rktvnews

रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द करने सहित अन्य छुट्टियों मे कटौती के खिलाफ भाजपा भोजपुर ने मुख्यमंत्री का पुतला जला विरोध प्रदर्शन किया।

rktvnews

Leave a Comment