RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बिहार:मुख्यमंत्री ने छठ के मद्देनजर गंगा घाटों का किया निरीक्षण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 3 नवम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ – 2023 के मद्देनजर छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर द्वारा दीघा के मीनार घाट से नासरीगंज घाट तक और फिर नासरीगंज घाट से कंगन घाट तक के विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें। छठ व्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों का निर्माण करें। गंगा नदी के जल स्तर एवं प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। छठ घाटों के पास सुरक्षा की दृष्टिकोण से मजबूत बैरिकेडिंग करायें। घाटों के पहुॅच पथ एवं गंगा नदी किनारे की सड़कों के पास भी छठ व्रतियों के सुचारू आवागमन हेतु बैरिकेडिंग करायें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि छठ व्रतियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनको हर प्रकार की सहूलियत मिले।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग प्रत्यय अमृत, ऊर्जा सह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश लाठी, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष परासर, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेंद्र प्रसाद सहित अन्य वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

ट्राई ने हितधारकों की टिप्पणियां आमंत्रित करने के लिए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण निरसन विनियम, 2023 का मसौदा जारी किया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम के अन्तर्गत चालक एवं परिचालक पद के लिए 106 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

rktvnews

98.8% के साथ संभावना स्कूल का छात्र आर्यन बना जिला टॉपर!विद्यालय सहित भोजपुर का बढ़ाया मान

rktvnews

छत्तीसगढ़ : फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई।

rktvnews

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के द्वारा भूअर्जन से संबंधित कार्यो की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने किया NCC द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment