RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चितौड़गढ़:मतदान समय प्रातः 7 से सांय 6 बजे तक

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 3 नवम्बर। जिला स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद धायगुड़े स्नेहल नाना ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर से प्रदत्त निर्देशानुसार मतदान दिवस शनिवार 25 नवंबर, 2023 को मतदान केंद्रों पर मतदान का समय प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक रहेगा।
इस हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, आयुक्त नगर परिषद, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित जिला स्तरीय 21 विभागों के अधिकारियों को स्वीप गतिविधियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश प्रदान कर प्रचार प्रसार सामग्री पोस्टर, होर्डिंग, ऑडियो संदेश, जिले के सभी सोशल मीडिया ग्रुप, व्हाट्सएप ग्रुप, ट्विटर, फेसबुक , इंस्टाग्राम, ईएलस स्कूल, कॉलेज में विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, बीएलओ द्वारा वाट्सएप के माध्यम से सभी मतदाताओं को अवगत कराना, कचरा संग्रहण वाहन के माध्यम से ऑडियो संदेश प्रसारित करने, मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से बल्क एसएमएस आदि में मतदान तिथि एवं समय का प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश प्रदान किए। मतदान दिवस के दिन मतदान सुचारू रूप से संचालित हो, इस हेतु अधीक्षण अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को मतदान दिवस के दिन जिले के समस्त मतदान केंद्रो पर विद्युत (बिजली) सुचारू रूप से संचालित किए जाने के निर्देश प्रदान किए।

Related posts

भोजपुर:स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में “खत लिखो अभियान” की शुरुआत।

rktvnews

अपने पुराने अनूठे अंदाज में लौटे दीप श्रेष्ठ,अनुराधा पौडवाल के छठ गानों का किया निर्देशन।

rktvnews

इंस्पायर फैकल्टी फेलो ने खारे-क्षारीय पानी वाली झीलों जैसी विषम परिस्थितियों में भी जीवित रहने वाले एक दिलचस्प हरे शैवाल के पीछे मौजूद आणविक तंत्र का पता लगाया है।

rktvnews

वर्ष 2047 तक ऊर्जा क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाना हमारा उद्देश्य: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के नवीन परिसर उद्घाटन।

rktvnews

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने ली जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment