RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने ली जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

अधिकारियों की बैठक लेती डीसी मोनिका गुप्ता।

एनजीटी के आदेशों की पूर्ण रूप से पालन हो : डीसी मोनिका गुप्ता

RKTV NEWS/नारनौल(महेन्द्रगढ़) 28 मार्च। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभागों के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिला में एनजीटी के आदेशों की पूर्ण रूप से पालन हो। डीसी आज लघु सचिवालय में अवैध खनन रोकने के लिए बनाई गई जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रही थी।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए सभी विभागों के अधिकारी तालमेल के साथ कार्य करें। अगर कहीं भी अवैध खनन की सूचना मिले तो तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए। अवैध खनन में संलिप्त किसी भी नागरिक को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सूचना के लिए संबंधित सरपंचों का सहयोग लिया जाए। पंचायती जमीन पर किसी भी अवैध गतिविधि को रोकना सरपंचों की जिम्मेदारी होती है।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला महेंद्रगढ़ में पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। इसमें जल संरक्षण तथा ग्रीन एरिया बढ़ाने आदि पर कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह कार्य योजना तैयार करने के लिए एडीसी को नोडल ऑफिसर बनाया गया है।
इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, एसडीएम नारनौल डॉ जितेंद्र कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज, सेक्रेटरी आरटीए मनोज कुमार, डीएसपी महेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ रमेश चंद्र आर्य, आरओ पॉल्यूशन के के यादव, जिला खनन अधिकारी भूपेंद्र सिंह तथा डीडीपीओ एचपी बंसल के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

साइबर एवं अंतरिक्ष से संबंधित उभरते खतरों से निपटने के लिए भारत को अनिवार्य रूप से उन्नत प्रौद्योगिकी में प्रगति करनी चाहिए : पुणे स्थित डीआईएटी के 12वें दीक्षांत समारोह के दौरान अनुसंधान संस्थानों को संबोधित करते रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह।

rktvnews

दरभंगा:लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारीयों के साथ डी.एम ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: राज्यपाल ने पावन चिंतन धारा आश्रम द्वारा संचालित ’’प्रोजेक्ट यूपीएससी’’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:मेरा युवा भारत स्वयंसेवको ने एक पेड़ माँ के नाम के किया पौधारोपण।

rktvnews

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह के जन्म दिवस पर सैंकड़ों खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्रियों का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment