RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार वाहन भोजपुर जिला के गाँवो मे सरकार की योजनाओं का करेगी प्रचार: भाजपा भोजपुर

आरा /भोजपुर 30 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपनो को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली मे पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया।
इस संबंध में भाजपा भोजपुर के मीडिया प्रभारी संजय सिंह के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की प्रधानमंत्री द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र की सूची मे शामिल करने के संकल्प को पूरा करने के लिए भोजपुर जिला के सभी प्रखंड अंतर्गत गाँवो मे विकसित भारत संकल्प प्रचार वाहन लोगो के बीच केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुचाने का कार्य करेगा।
विज्ञाप्ति में बताया गया की उक्त विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए प्रदेश से पंचायत स्तर तक सरकारी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए नोडल पदाधिकारी भी बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी प्रदेश से जिला तक उक्त संकल्प यात्रा के लिए प्रभारी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह को पार्टी द्वारा भोजपुर जिला के लिए प्रभारी बनाया गया है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जी का संकल्प की 2047 तक देश विकसित हो और पाँचवी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बने,इसके लिए देश मे बहुत सारी योजनाएँ चल रही है जो गरीबो,किसानो के लिए बरदान सिद्ध हो रही है। देश को विकसित करने के लिए गाँवो को विकसित और ग्रामीण जनता की दशा को सुधारने की आवश्यकता है।इसी उद्देश्य से केन्द्र सरकार सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से कर रही है। ग्रामीण जनता को महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे जनधन योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल योजना, किसान समृद्धि योजना सहित सैकड़ो योजनाओं का सीधे लाभ प्राप्त है रहा है। इसी उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा सभी गाँवो मे विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार रथ द्वारा लोगो को जागरूक किया जा रहा है। भोजपुर जिला मे गुरुवार को संकल्प यात्रा प्रचार रथ ने शाहपुर के ईश्वरपुरा,गौरा,हरिहरपुर,करजा आदि गाँवो मे लोगो को सरकार की योजनाओं का प्रचार किया गया साथ ही योजना से वंचित लोगो को जागरूक करने का भी कार्य प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया। इस दौरान धीरेन्द्र सिंह,संजय कुमार सिंह, मंडल के कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए।
यह विकसित भारत संकल्प यात्रा 28 नवम्बर से 26 जनवरी तक सभी गाँवो मे प्रचार करेगी।

Related posts

विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा एवं मदन दिलावर विधान सभा सत्र की शेष अवधि के लिए निलम्बित।

rktvnews

बक्सर:उर्दू भाषा के संवर्धन हेतु कार्यशाला, सेमिनार एवं मुशायरे का आयोजन।

rktvnews

उमर खालिद, शरजील इमाम पर विपक्ष को रुख तय करना चाहिए।

rktvnews

बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ भोजपुर ईकाई की बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:औद्योगिक विकास को गति: ₹350 करोड़ के निवेश से 2300 रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने दिव्यांगजनों के लिए मतदान को आसान बनाने हेतु निर्देश जारी किए।

rktvnews

Leave a Comment