RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: महाराजा कॉलेज स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के छात्रों द्वारा विदाई समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 नवंबर।महाराजा कालेज पीजी अंग्रेजी विभाग में वरीय छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉक्टर वंदना सिंह ने नेतृत्व में आयोजित हुआ। मौके पर डॉक्टर प्रज्ञा राय विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र विभाग,डॉक्टर अभय कुमार मिश्रा बीसीए विभागाध्यक्ष डॉक्टर संध्या रानी विभागाध्यक्ष अर्थ शास्त्र विभाग,डॉक्टर सुनीता शर्मा, विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान विभाग,डॉक्टर शैलेश रंजन ,डॉक्टर शहनाज आलम आदि उपस्थित रहे और छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन सलोनी ने किया इशा अवसर पर कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ जिसमें सौंदर्य प्रतियोगिता अंताक्षरी प्रतियोगिता म्यूजिकल चेयर आदि कार्यक्रम बनाए गए थे जिसमें लड़का लड़कियों ने मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया ।बेस्ट परफॉर्मेंस में शशि प्रकाश, सपना कुमारी ,आरोही सोलंकी, गौरव कुमार, सोनू पांडे ,माही कुमारी, काजल कुमारी ,रोहित कुमार, रवि कुमार को चुना गया।
छात्रों को संबोधित करते हुए डॉक्टर वंदना सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम, विभाग को सदा याद रखना है ।आप अब जीवन के नए प्रगतिशील क्षेत्र में आगे जा रहे हैं।आप जल्द से जल्द अपने लक्ष्य को हासिल करें ,देश दुनिया में अपनी प्रतिभा से लोगों को लाभान्वित करें, अपने विभाग, कॉलेज और इस क्षेत्र की प्रतिष्ठा बढ़ाये। इसके लिए मैं मंगल कामना है। यह विदाई का नहीं याद रखने का अवसर है।

Related posts

वायु सेना अकादमी (एएफए) में संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी)

rktvnews

गुरु दक्ष प्रजापति: सृष्टि के अनुशासन और संस्कारों के प्रतीक।

rktvnews

भोजपुर : वीडियो में पिस्टल लहराने व फायरिंग करने के मामले मे तीन पर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

साहित्यकार जयशंकर प्रसाद की जयंती एवं पत्रिका विमोचन संपन्न।

rktvnews

भारत-फ़िजी संयुक्त वक्तव्य: वेइलोमनी दोस्ती (फिजी अभिव्यक्ति में अर्थ है एक दूसरे से प्रेम करना) की भावना में साझेदारी।

rktvnews

भोजपुर:जूनियर लीग मैच में आरा क्रिकेट अकादमी (B) को हराकर एवेंजर्स क्रिकेट क्लब बना विजयी।

rktvnews

Leave a Comment