आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 नवंबर।महाराजा कॉलेज एनसीसी इकाई, विशेष आवासीय शिविर के छठे दिन आज चौकीपुर गांव में हिंदी का विकास और पर्यावरण की उपयोगिता पर कार्यक्रम प्रो संजय कुमार प्रभारी प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो चंपा कुमारी, विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉक्टर रागनी कुमारी, तथा अभय मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो विभाग कुमारी उपस्थिति रही और उपस्थित सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। स्वयंसेवक के लगन और मेहनत की प्रशंसा करते हुए बताया कि 6 दिन से यह सभी युवा स्वयंसेवक लगातार परिश्रम कर रहे हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। ऐसे स्वयं शिव को पर हमें गर्व है।
प्रो संजय कुमार ने हिंदी राष्ट्र की गरिमा और एकता के सूत्र में बांधने वाला सबसे बड़ी कड़ी है। राष्ट्र की पहचान उसकी भाषा से होती है। राष्ट्रभाषा हिंदी पर हमें गर्व होना चाहिए और इसके विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील रहने की जरूरत है। पर्यावरण की उपयोगिता पर इन्होंने कहा कि इससे तो पूरा विश्व चिंतित है। पर्यावरण के प्रदूषण से न तो शुद्ध हवा मिल पाती है ना शुद्ध जल पीने को मिल रहा है। बल्कि सभी खाद्य पदार्थ प्रदूषित हो गए हैं।ऐसी स्थिति में प्रत्येक बच्चों बताना, पढ़ना जरूरी है ताकि यह अभी से पर्यावरण के प्रति सचेष्ठ हो सके।
हिंदी विभागाध्यक्ष अध्यक्ष प्रो चंपा कुमारी ने हिंदी के विकास पर विस्तार से चर्चा की। हिंदी हम सबों की लोकप्रिय और जन-जन की भाषा है। स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद भी अपनी हिंदी को सम्मान मिलना चाहिए था वह आज तक नहीं हो सका। राष्ट्र की पहचान उसके एक निशान ,एक विधान और एक मातृभाषा से होती है। इस अवसर पर डॉक्टर रागिनी सिंह दर्शन शास्त्र विभाग बच्चों के स्वास्थ्य और चरित्र निर्माण पर विशेष जोर दिया। वही बचा प्रमुख डॉक्टर अभय मिश्रा ने स्वयं सेवकों के साथ अपने अनुभव शेयर किया।
डॉ. विभा वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया l कार्यक्रम में समीर, संदीप, शालू, मेधा, वांशी, आयुषी, शिवानी, नंदनी, अंकित, खुशबू शलवा, आदर्श, उज़्ज़वल, अभिषेक, रवि, निखिल, रितेश, स्नेह, अनूप, सौरभ, शेरबहादुर, अंजलि,नेहा और अंजलि तिवारी , विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे l
