RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 28अगस्त। भोजपुर पुलिस ने हत्याकांड के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बङहरा थाना क्षेत्र के देवरथ गाँव के स्व कृष्ण कुमार राम के पुत्र देवेंद्र कुमार राम ने आरा नगर थाना में 25/8/2023 को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि 23/8/2023 की रात्रि में उनकी पत्नी ने बताया कि गाँव के अभिषेक कुमार के मोबाइल नंबर पर अंकुर पांडे द्वारा बताया गया कि देवेंद्र कुमार राम के पुत्र रौनक कुमार उर्फ राजू कुमार को गोली लगी है जिसे इलाज के लिए पारस अस्पताल पटना मे लाया गया है। जब मैं पारस अस्पताल,पटना पहुंचा तो देखा कि मेरे बेटे के पंजरी में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में मौजूद अपने ही गांव के अंकुर पांडे और राजू कुमार से घटना के बारे में जानकारी ली। दोनों ने बताया कि गांव के मोहित कुमार की पत्नी को हुए बच्चे को जौंडिस की शिकायत होने से आरा के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहित कुमार के आग्रह पर खाना लेकर उसके टेंपो से मोहित कुमार, राजू राय, अंकुर पांडे, रोहित कुमार, चंदन कुमार, रौनक कुमार उर्फ राजू कुमार अस्पताल गए। खाना देने के बाद सभी लोग उसी टेंपो से मौलाबाग स्थित रोहित कुमार के रूम पर जाने के लिए निकले। पकड़ी चौक से रमना मैदान की ओर जाने के क्रम में पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आये और फायरिंग करके भाग गये। जिसमें रौनक कुमार उर्फ राजू कुमार को गोली लग गई। उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया गया जहां डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। पटना स्थित पारस अस्पताल में ईलाज के क्रम में मेरे बेटे की मौत हो गई। इस संबंध में आरा नवादा थाना में 26/8/2023 को कांड संख्या 611/23 दर्ज किया गया। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष आरा नवादा थाना, टेक्निकल टीम एवं सशस्त्र पुलिस बल की गठित विशेष टीम ने तकनीकी सूचना एवं पुलिस मुख्यालय से आए फोरेंसिक जाॅच टीम की मदद से घटना की जांच करने पर मौलाबाग स्थित रोहित कुमार के रूम से मृतक रौशन कुमार उर्फ राजू कुमार का खून लगा हुआ कपड़ा बरामद किया। पुलिस टीम में इस घटना में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। कङाई से पूछताछ के बाद पांचों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

Related posts

तमिलनाडु में ग्रामीण विकास के कार्यों की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की समीक्षा।

rktvnews

सूचना एवं संचार मंत्रालय में सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने भारत टेलीकॉम 2024 में भारत 5 जी पोर्टल और वेंचर कैपिटलिस्ट/निवेशकों की बैठक का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर: इंटर स्तरीय कड़ारी विद्यालय में ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

भोजपुर:परंपरागत रीति से भगवान महावीर स्वामी ज्येष्ठ जिनवर पूजन का हुआ भव्य समापन।

rktvnews

भोजपुर:युवा फुटबॉल क्लब दक्षिण एकौना के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 फरवरी 24

rktvnews

Leave a Comment