RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर परिवहन चेकपोस्टों पर वाहनों का सघन चेकिंग अभियान जारी

रायपुर/छत्तीसगढ़ 29 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा के निर्देशानुसार परिवहन चेकपोस्टों पर वाहनों में ले जाने वाले सामानों के दुरूपयोग के रोकथाम हेतु नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् 28 अक्टूबर 2023 की शाम जांच के दौरान जशपुर जिले के लोदाम चेकपोस्ट में परिवहन विभाग की टीम द्वारा निजी वाहन जेएच-01-एडब्ल्यू-8676 में 58 नग जीन्स पैंट बिना बिल्टी के ले जाते हुए पकड़ा गया।
जांच के दौरान वाहन चालक सोमेन्द्र घोष, पिता स्व. लखन चन्द्र घोष, निवासी आर्यपुरी रातु रोड, रांची द्वारा पैंट के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आगामी विधानसभा निर्वाचन में उक्त पैंट के दुरूपयोग की आशंका के मद्देनजर आगे की कार्यवाही हेतु सतत निगरानी टीम के सुपुर्दगी में दिया गया ।
गौरतलब है कि परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा द्वारा सभी जिला परिवहन अधिकारियों एवं उड़न दस्ता चेक पोस्ट अधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लगातार वाहनों की सघन जांच कार्यवाही के लिए सख्त निर्देश दिया गया है। इसके तहत प्रदेश के सभी चेक पोस्ट में उड़न दस्ता एवं जिला परिवहन अधिकारियों को तत्परतापूर्वक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य में प्रदेश के सभी जिला परिवहन अधिकारियों द्वारा एवं उड़न दस्ता एवं चेकपोस्ट प्रभारी के द्वारा वाहनों की लगातार सघन जांच की जा रही है।

Related posts

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि की गई अर्पित।

rktvnews

सहारा इंडिया के सभी खाताधारकों को उनके मूल – धन को सूद सहित वापस करो: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

दुर्ग: सेंट्रल ऑर्ब्जवरों ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

भोपाल:रीजनल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु चलाया विशेष अभियान।

rktvnews

नवादा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

rktvnews

इंद्रपुरी जलाशय निर्माण व सोन नहर के आधुनिकीकरण के सवाल पर माले के नेतृत्व में सांसदों ने दिया प्रधानमंत्री को ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment