RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर सेक्टर दंडाधिकारी व मतदान पदाधिकारी डिस्पैच सेंटर रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ से हुए रवाना।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी सेक्टर दंडाधिकारियों एवं मतदान पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए दी शुभकामनाएं।

रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 181145 पुरुष, 175848 महिलाएं करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)19 नवंबर।विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर 23- रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सेक्टर दंडाधिकारियों एवं मतदान पदाधिकारियों को रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना किया गया।
इस दौरान निर्वाचन आयोग से आए सामान्य प्रेक्षक टी वी सुभाष, पुलिस प्रेक्षक देवव्रत दास, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़, चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने डिस्पैच सेंटर पर उपस्थित रहकर कार्यों का जायजा लिया। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सामग्रियों व अन्य कार्यों का जायजा लेने के क्रम में सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं मतदान पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दी वहीं उन्होंने इस संबंध में कई आवश्यक दिशा निर्देश भी सभी अधिकारियों को दिए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने सभी सेक्टर दंडाधिकारियों व मतदान पदाधिकारियों को मतदान के दिन समय का विशेष रूप से ध्यान रखने एवं निर्धारित समय पर मतदान शुरू कर देने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बताई गई बातों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया।
मतदान संपन्न करने के लिए रवाना हो रहे हैं महिला मतदान कर्मी एवं पुरुष मतदान कर्मियों को गुलदस्ता देकर एवं फूल माला से स्वागत कर हौसला बढ़ते हुए मतदान के लिए रवाना किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार ने सभी को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 20 नवंबर 2024 को होने वाले दूसरे चरण के मतदान हेतु सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति अथवा समूह द्वारा मतदान को प्रभावित करने का प्रयास नही किया जाए। इसके लिए अलग से टीम गठित कर कार्य किया जा रहा है। साथ ही संवेदनशील मतदान केंद्रों हेतु अलग से पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए गए है। वही सभी बुथों पर मेडिकल किट के साथ मेडिकल स्टाफ को भी रखा गया है। मतदाताओं को मतदान देने में किसी तरह की असुविधा ना हो उसके लिए सभी भूतों पर वॉलिंटियर्स भी प्रतिनियुक्ति किए गए हैं।
डिस्पैच के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता ने मतदान संपन्न कराने जा रहे हैं सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिए गए प्रशिक्षण के अनुरूप निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने-अपने कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
23- रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन तिथि 13 नवंबर को प्रातः 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होना है, दूसरा चरण का मतदान 23- रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 181145पुरुष, 175848 महिला इस प्रकार कुल 356993 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के दौरान विधि व्यवस्था एवं मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं माइक्रो आब्जर्वर की भी प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है। 23- रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 406 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिसके लिए 406 पोलिंग पार्टी एवं 20% आरक्षित पोलिंग पर्सनल्स की नियुक्ति की गई है।
23- रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन स्वच्छ एवं निष्पक्ष रूप से शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर कंट्रोल रूम 24×7 संचालित है जिसकी दूरभाष संख्या 06553 261 522, 99733 14112 है।
डिस्पैच के दौरान मुख्य रूप से वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उप विकास आयुक्त,वरीय पदाधिकारी ईवीएम कोषांग सह अपर समाहर्ता, निर्वाची पदाधिकारी बड़कागांव, निर्वाची पदाधिकारी रामगढ़, विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी,प्रभारी पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:मिशन फिजिकल एकेडमी ने अपने सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बनाता है : मुखिया गौतम सागर

rktvnews

राष्ट्रपति ने लाल कृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर भारत रत्न किया प्रदान।

rktvnews

बेतिया:बालिका को पुत्री के रूप में पाकर खुशियों से भर गया आंगन।

rktvnews

गढ़वा:अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे बाढ के मद्देनजर एसडीओ ने बैठक मे की समीक्षा। 

rktvnews

Leave a Comment