आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 25 अक्टूबर।विजयदशमी हिंदुओं का एक महान पर्व है।हम सभी मां दुर्गा की नौ रूपों की पूजा करते हैं तत्पश्चात अंतिम दिन रावण का पुतला दहन कर खुशियां मनाते हैं।रावण बुराई का प्रतीक तो श्रीराम अच्छाई के।प्रभु श्री राम हमारे धार्मिक, सांस्कृतिक और पुरातन सभ्यता और संस्कृति के धरोहर है। इनका जीवन दर्शन ही अनुकरणीय है। यह बातें दीपक कुमार अकेला ने कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर कह रहे थे।
कार्यक्रम भोजपुर जिला स्वर्णकार संघ के तत्वावधान में लल्लू साह एंड सन्स ज्वेलर्स साड़ी वाला जेल रोड आरा में किया गया था जिसका उद्घाटन जिलाअध्यक्ष दीपक कुमार अकेला ने किया ।इस अवसर पर झारखंड से पधारे भजन सम्राट अनूप जलोटा के शिष्य बृज किशोर राणा की भजनों की गायकी ने श्रोताओं का मन मोह लिया। राष्ट्रीय स्तर के वादक प्रभु नंदन शर्मा ,तबला वादक के के मानस, ढोलक पर राधा कृष्ण उर्फ संजय जी, बांसुरी वादक अलख अनाड़ी,नाल वादक जितेंद्र कुमार,रणधीर कुमार सोनी, धीरज कुमार स्वर्णकार, डॉक्टर शीलभद्र जी,प्रमोद मुखिया,अरविंद कुमार सिंह, प्रकाश सोनी, शत्रुघ्न सिंह, जीतू सोनी, प्रतिक राज, लुलु बाबू, गणेश कुमार, जयप्रकाश ठाकुर, पारसनाथ सिंह, संतोष श्रीवास्तव, सत्यनारायण सिंह आदि लोग शामिल हुए।
