RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

हरियाणा:372 जांच अधिकारियों को किया निलंबित😲

हरियाणा/23 अक्टूबर।गृह मंत्री अनिल विज ने आज फिर जनहित में कड़ा रुख अपनाते हुए 372 जांच अधिकारियों (आईओ) को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। श्री विज ने आज इस बारे में एक पत्र पुलिस महानिदेशक को लिखा है। श्री विज ने कहा कि उनके निर्देश के बावजूद अभी भी 372 आईओ ऐसे हैं जिन्होंने मामलों का अंतिम रूप से निपटारा नहीं किया है और उनके द्वारा बताए गए कारण संतोषजनक नहीं हैं। वे लोगों को उनकी शिकायतों पर कार्रवाई के लिए भटकने पर मजबूर कर रहे हैं जोकि बेहद गंभीर मामला है।
गृह मंत्री ने पत्र में कहा है कि इन सभी जांच अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर दिया जाए और उनके मामलों को एक महीने में अंतिम निपटान के लिए संबंधित डीएसपी को स्थानांतरित कर दिया जाए, अन्यथा उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

भोजपुर:संत रविदास की मनाई गई जयंती।

rktvnews

राजस्थान:सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का नागरिक अभिनन्दन।

rktvnews

भोपाल:अंतरिक्ष उपलब्धियां और सफलताएँ देश की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए हैं कुल 18 नामांकन पत्र।

rktvnews

ओबीसी और अन्य के लिए युवा अचीवर्स योजना (श्रेयस) के तहत उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment