RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आगामी 13 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वाधान में ग्राम कचहरी के सरपंचों के साथ की गई बैठक।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,06 मई।आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वाधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार,श्री मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में विद्या भवन आरा भोजपुर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 मई 23 को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भोजपुर जिले के उदवंतनगर कोइलवर एवं बड़हरा प्रखंड के ग्राम कचहरी के सरपंचों के साथ बैठक की गई।बैठक में बताया गया कि लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निष्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है इसलिए जितने भी ग्राम कचहरी में छोटे बड़े सुलहनीय बाद हैं उसका सूची उपलब्ध कराया जाए तथा इसका प्रचार प्रसार ग्रामीण स्तर पर करने के लिए कहा गया। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी रजामंदी एवं समझौते से एक ही दिन में केस का निष्पादन हो जाता है जिसका कोई अपील भी नहीं होता है। इस बैठक मे तीनो प्रखंड से आए सभी सरपंच प्रतिनिधि , न्याय मित्र एवं पंचायत समिति उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दो दिवसीय झारखण्ड आदिवासी महोत्सव में जेएसएलपीएस अंतर्गत करीब 10 लाख रुपये के पलाश एवं आदिवा के उत्पादों की बिक्री हुई!विश्व आदिवासी महोत्सव में सखी मंडल की ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की रहीं धूम, किया 10 लाख से ज़्यादा का कारोबार।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज 6 दिवसीय यात्रा पर लंदन के लिए रवाना हुए, जहां वह समकक्ष ब्रिटिश मंत्रियों, भारतीय प्रवासियों, स्टार्ट-अप्स और शिक्षाविदों के साथ कई बैठकें करेंगे।

rktvnews

सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

शेमारू टीवी के ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ शो की अपर्णा दीक्षित उर्फ दामिनी ने बताए आदियोगी, ईशा फाउंडेशन में अपनी आध्यात्मिक यात्रा के विशेष अनुभव।

rktvnews

भोजपुरी निर्गुण_ गुरु बिना मुरख।

rktvnews

Leave a Comment