RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र वितरित किया! नन्दा गौरा योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के ऑनलाइन पोर्टल का किया शुभारंभ।

देहरादून/ उत्तराखंड 22 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश की 167 आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने नन्दा गौरा योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा अष्टमी के दिन 167 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनवाड़ी माताओं-बहनों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों की समाज में अहम भूमिका है। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां, मां यशोदा की तरह बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। राज्य सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति मजबूत करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी पद से चयन कर सुपरवाइजर हेतु निर्धारित कुल 299 पदों के सापेक्ष 167 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जा रही है। साथ ही समस्त आंगनवाड़ी कर्मियों का मानदेय राज्य स्तर से सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन लगभग 24 करोड़ रूपये प्रति माह भुगतान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज महालक्ष्मी किट योजना के अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) हेतु पोर्टल के उद्घाटन से प्रति वर्ष राज्य की लगभग 50 हजार धात्री महिलाओं व नवजात शिशुओं को आवश्यक कपड़े एवं किट की सामग्री सुलभता से उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नन्दागौरा योजना के पोर्टल के उद्घाटन से प्रतिवर्ष लगभग 50 हजार बालिकाओं को जन्म पर ₹11 हजार व कक्षा 12 उत्तीर्ण करने पर ₹51 हजार की धनराशि हेतु आवेदन करने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो जायेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उत्तराखण्ड को 3940 आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र के लिए ₹12 लाख की धनराशि – मनरेगा, केन्द्र व राज्य का अंश मिलाकर-निर्धारित की गई है।
इस दौरान कार्यक्रम में सचिव हरीश चंद्र सेमवाल, अपर सचिव प्रशांत आर्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध लिया सख्त एक्शन

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल को फोटोग्राफर भूमेश भारती ने अपनी नवीनतम कॉफी टेबल बुक ‘एरियल विस्टास ऑफ उत्तराखण्ड’ भेंट की।

rktvnews

बेतिया: 28 अगस्त से शुरु होगी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता।

rktvnews

दुमका:सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों हेतु प्रेरणात्मक सत्र का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान सीसाइड स्टार्टअप समिट—2026,आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया ‘इनोवेशन पवेलियन’ का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर के गुरु बक्शी विकास ने लिखा बक्सर गौरव गान।

rktvnews

Leave a Comment