RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा पूर्व प्रत्यासी रघुपति यादव को दुर्गा पूजा समिति ने किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर 21 अक्टूबर। आज श्री श्री दुर्गा पुजा समिति नव युवक संघ सारसिवान द्वारा माहासप्तमी के अवसर पर जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृति सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव को अंग वस्त्र और फूल माला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रघुपति यादव ने बताया कि क्षमा, दया और करुणा का रूप परमब्रह्म परमात्मा मां दुर्गा को बताया गया है।
रघुपति यादव ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हुए शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा से समस्त जगत के कल्याण हेतु एवं सुख समृद्धि और क्षेत्र के तमाम लोगों मे खुशहाली देखने को मिलती रहे इसकी कामना भी की।
इस अवसर पर पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव ने राज्य और देशवासियों को दुर्गा पूजा नवरात्रि की बधाई और शुभकामना दी साथ ही कमेटी के तमाम लोगों का अभिवादन करते हुए उनके प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा की आप सभी ने जो प्यार व मान सम्मान दिया इसके लिए आजीवन आभारी रहेंगे और क्षेत्र की जन समस्याओं के लिए हमेशा खड़ा रहने का काम करता रहूंगा।
इस अवसर पर समिति के मुख्य रूप से शामिल लोगों में अध्यक्ष रामदेव सिंह,सचिव धनंजय सिंह,कोषअध्यक्ष चंदन सिंह,उप सचिव सुमन सिंह,संतोष चौधरी,विकास यादव, दिपक यादव, बादल, मकई सिंह, सरवन चौधरी, विवेक, रौशन, प्रीतम, अमीत शाह के साथ साथ रघुपति यादव के सहयोगियों में मुख्य रूप से मनोज पाण्डेय, नितिन पांडेय बसंतपुर पंचायत के पंचायत समिति जितेंद्र यादव, तारकेश्वर पासवान, अवधेश यादव, सत्येंद्र कुमार, सनी कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

खान मंत्रालय ने बेंगलुरू में ग्रेनाइट और संगमरमर खनन पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के प्रधान सचिव एवं अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

rktvnews

स्कूल रूआर 2023 को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बिहार सरस मेला: हुनर और प्रतिभा को पहल देने का बड़ा मंच।

rktvnews

महादेवा हनुमान मंदिर में हुआ झंडोतोलन।

rktvnews

कार व पिकअप की टक्कर मे महिला की मौत,पति व बच्चियों समेत चार जख्मी।

rktvnews

Leave a Comment