RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

हज यात्रा पूर्व आयोजित दुआईयां मजलिस में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,06 जून। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हज यात्रियों के रवानगी के पूर्व हज भवन में आयोजित दुआइयां मजलिस में शिरकत की।इस कार्यक्रम में अल्प संख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान एवं बिहार राज्य हज कमिटी के चेयरमैन अब्दुल हक ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता,टोपी एवं अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया।
दुआइया मजलिस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा की आज के इस पवित्र अवसर पर मै आप सभी का अभिनंदन करता हूं।हज यात्रियों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित होता है।मुझे अनेक बार इसमें आने का मौका मिला है।इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बेहद खुशी हो रही है।पिछले 2 वर्षो से 20 और 21 में कोरोना के कारण लोग हज यात्रा में नही जा सके थे क्योंकि 65 वर्ष से अधिक के लोगो को हज यात्रा में जाने की इजाज़त नहीं थी।इस बार 5638 हज यात्री पवित्र हज यात्रा पर जा रहें हैं इनमें 2399 महिलाएं शामिल है।पहले कभी मैने हज यात्रियों की इतनी बड़ी संख्या नही देखी थी।इस बार बड़ी संख्या में महिलाएं भी हज यात्रा पर जा रही है यह काफी खुशी की बात है। मैं सभी हज यात्रियों को मुबारकबाद देता हूं।हज यात्रा पर जिन लोगों को जाने का अवसर मिलता है उन्हे पहले से ही शुभकामनाए मिल गई होती है।आप सभी जो हज यात्रा पर जा रहें हैं ,आपको बहुत आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।आप सभी वहा परिवार के साथ साथ देश और बिहार की तरक्की के लिए भी दुआ करें।उन्होंने कहा की हम भी वहा जा चुके हैं यह अलग बात है की मुझे अंदर जाने का मौका नहीं मिला।आप सभी आपसी प्रेम और भाई चारे की दुआ करेंगे।कुछ लोग बेमतलब झंझट पैदा करने की कोशिश में लगे रहते हैं।संविधान में जो उल्लेखित नही है आजकल वो भी बाते हो रही है।देश का इतिहास और आजादी की बातें बदलने की कोशिश हो रही है।देश सुरक्षित रहे इसके लिए भी आप सभी दुआ कीजिएगा।हमलोग सर्व समाज और धर्म के उत्थान के लिए काम करते हैं ।आपस मे प्रेम और भाई चारे का माहौल कायम रहे इसके लिए भी हमलोगो ने शुरू से ही काम किया है।आजकल माहौल बिगाड़ने की साजिश हो रही है आप सभी सचेत रहे आपस में विवाद नहीं होना चाहिए।आप सभी मिलकर आगे बढ़ें।मुस्लिम समुदाय के लोग भी यहां के हैं ये बाहर से नही आए है।बचपन में ही हमारे पिता जी ने यह बात बताई थी।हिंदू मुस्लिम में हम फर्क नहीं मानते हैं।सभी एकजुट होकर अपने अपने धर्म का सम्मान करे हम यही चाहते है।
मुख्यमंत्री ने कहा की बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू होने के बाद आप सभी अब जब बाहर जाते है तो लोग कितनी प्रशंसा करते है। मैं बिहार राज्य हज कमिटी के अध्यक्ष और सदस्यगणों को धन्यवाद देता हूं ।हम तो सब दिन यहां आते रहे है। इस बार 5638 लोग हज यात्रा पर जा रहें हैं ।इतने बेहतर ढंग से आप सभी यात्रा करे की अगली बार हज यात्रियों की संख्या में और अधिक इजाफा हो।आप सभी का जीवन बेहतर हो परिवार खुशहाल रहे।बिहार और देश आगे बढ़े इसके लिए आप सभी दुआ करें।जिनलोगो को वहा जाने का अवसर मिलता है उनको बहुत लाभ होता है।आजकल मोबाइल के चक्कर में ज्यादा लोग पड़े हुए है।पूजा पाठ मे भी इसका इस्तेमाल करने लगे हैं।मेरा आग्रह है की आप सभी मोबाइल के चक्कर में ज्यादा मत रहिए।यह ऐसी चीज है जो धरती को खत्म कर देगी।जरूरत के हिसाब से ही इसका इस्तेमाल करें।अपनी बातों को कागज पर रखे तो बेहतर होगा।
नीतीश कुमार ने कहा की आप सभी हज यात्रा पर जा रहें हैं।वह काफी महत्वपूर्ण और पवित्र स्थल है । आप सभी को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए 15 सरकारी लोगो को आपसी समन्वय के लिए लगाया गया है।आप सभी को सफलता मिले।उन्होंने कहा की हज भवन काफी बेहतर ढंग से बना हुआ है । यहां सभी तरह के इतेजाम किए गए हैं।हज यात्रा पर जाने वाले लोगो के रहने और खाने का इंतजाम भी किया गया है । आपलोगों को गया एयरपोर्ट से जाना है उसके लिए हर तरह के इंतजाम किए गए है ताकि कोई असुविधा न हो।आप सभी सही समय पर पहुंच कर दुआ करें यही हमारी कामना है।
दुआईया मजलिस को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, अल्प संख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान मुख्य सचिव आमिर सुबहानी एवं बिहार राज्य हज कमिटी के चेयरमैन अब्दुल हक ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर सुचना एवं प्रौद्योगिक मंत्री इसराइल मंसूरी,विधि मंत्री शमीम अहमद,आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज,विधायक शकील अहमद खां,विधायक अख्तुरऊल इस्लाम शाहीन,विधान पार्षद खालिद अनवर,बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो इरशादुल्ला,बिहार राज्य सिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अफजल अब्बास, अल्प संख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो सोहैल,बिहार राज्य हज कमिटी के पूर्व सदस्य इ शमीम अहमद सहित बिहार विधान मंडल के सदस्य,पूर्व विधायक,पूर्व विधान पार्षद अन्य गणमान्य व्यक्ति,आजमीन ए हज एवं बिहार राज्य हज कमिटी से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ‘रीचिंग द लास्ट माइल’ पर बजट वेबिनार को सम्बोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम एसपी ने किया ईवीएम वेयरहाउस केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी जिला अंतर्गत पुनौरा धाम में स्थित श्री जानकी जन्मभूमि मंदिर परिक्षेत्र के लिए स्वीकृत समग्र विकास योजना का स्थल भ्रमण कर लिया जायजा।

rktvnews

जनकल्याण और विकास की सभी योजनाएं जारी रहेंगी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

मंदिर मुक्ति आंदोलन की रणनीति के साथ महाकुंभ में संपन्न हुई विहिप की त्रि-दिवसीय बैठक।

rktvnews

वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा सागर सिंह का निधन! श्रद्धांजली अर्पित करने पहुंचे भाजपा नेता

rktvnews

Leave a Comment