RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने किया क्षेत्र भ्रमण।

विभिन्न कार्यक्रमो मे हुए शामिल।

कार्यकताओं और समर्थकों से की मुलाकात।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)09 अगस्त।पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा के पूर्व सांसद आर के सिंह शुक्रवार को आरा पहुंचे। आरा पहुंचने के दौरान कोईलवर मे भाजपा कार्यकताओं और समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री भोजपुर जिला क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोईलवर प्रखंड के बीरमपुर मे संजय चौधरी के पिता की मृत्यु होने पर शोक संतृप्त परिवार से मिले। चरपोखरी प्रखंड के मलौर मे संतोष पांडेय की माता जी के श्राद्धकर्म मे शामिल हुए। तरारी प्रखंड के खरौना मे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल राय की माता जी के मृत्यु पर शोक संतृप्त परिवार से मिले।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने आरा परिसदन मे कार्यकताओं और समर्थकों के साथ मिलकर उनके समस्याओं को सुना। परिसदन मे कार्यकताओं और समर्थकों द्वारा अपने प्रिय नेता का भव्य स्वागत किया गया। उस दौरान आर के सिंह जिन्दाबाद, विकास पुरुष जिन्दाबाद आदि अनेक नारे लगाए गए। केन्द्रीय मंत्री का कोईलवर से तरारी के बीच विभिन्न जगह स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री ने जनता और कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हे लोकसभा चुनाव मे साथ देने के लिए धन्यवाद दिया ।उन्होंने कहा कि भोजपुर जिला की जनता ने मुझे दो बार यहाँ से सांसद बनाया और इस बार भी मुझे यहाँ की जनता ने साढे चारे लाख से अधिक वोट दे कर आशीर्वाद दिया। मै भोजपुर जिला की सेवा करता रहूँगा।मुझे यहाँ से बहुत लगाव है। मै इनके दुख सुख का हमेशा साथी रहूंगा। जिले मे विकास का कार्य होता रहेगा।
आर के सिंह ने पिछले दिन हुए भास्कर मिश्रा के इकलौते पुत्र की आकस्मिक मृत्यु पर उनके घर जा कर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी।
साथ मे विधानपार्षद जीवन कुमार, जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,वंदना राजवंशी, राकेश सिंह,संजय सिंह,सीडी शर्मा,विजय सिंह,सूर्यकान्त पांडेय,रितुराज, हरेन्द्र सिंह,विद्यासागर पांडेय,विक्की सिंह,विनय सिंह,राकेश कुमार,ददन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक थे।

Related posts

नव वर्ष का संदेश!

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार मधुपुर के जावागुढ़ी में मनाया गया जल अर्पण दिवस।

rktvnews

एनटीपीसी और भारतीय सेना ग्रीन हाइड्रोजन का उपयोग करके चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति के लिए सहमत।

rktvnews

उत्तराखंड;पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024′ का लोकार्पण।

rktvnews

ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से भेंट की।

rktvnews

भारतीय संस्कृति का महापर्व : गोपाष्टमी

rktvnews

Leave a Comment