RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बहराइच: धान की रिकार्ड पैदावार को ले सवाना सीड्स ने की किसान गोष्ठी।

बहराइच /उत्तर प्रदेश 19 अक्टूबर। जिले के रिसिया ब्लॉक में गॉव करौंदा में राजिंद्र वर्मा के खेत पर सवाना सीड्स द्वारा किसान गोष्टी का आयोजन किया गया था। गोष्ठी के दौरान राजिंद्र वर्मा द्वारा अपने खेतो में मेहनत, लगन और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए एक एकड़ भूमि में १२०-१२५ दिनों के अंदर में ३8 क्विंटल प्रति एकड़ धान पैदाकर रिकॉर्ड बनाए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। स्थानीय किसान और वितरक उनकी भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं ! किसान राजेंद्र वर्मा ने बताया कि धान में अगर थोड़ा और मेहनत करते तो और ज्यादा पैदावार होती और साथ ही साथ यह भी कहा कि अगले वर्ष इसको और ज्यादा एकड़ में लगाऊंगा ! उन्होंने बताया कि धान की बुवाई के समय सवाना सीड्स के प्रतिनिधि आशुतोष सिंह उनसे किसान सेवा केंद्र , मिहींपुरवा के प्रोपराइटर प्रदीप वर्मा के कहने पर मुलाकात किया और उनको यह सवा ७५०१ बीज के किस्मो के बारे में बताया और लगाने को दिया ! सवाना सीड्स के जोनल सेल्स मैनेजर मलय मिश्रा ने बताया कि हमारे पास यह सवा ७५०१ धान का बीज तराई के इलाके के लिए बहुत ही उपयोगी हैं और तराई के किसानो कि प्रधानमंत्री के मन की बात किसान की आय दोगुनी को साकार करती सवाना सीड्स इसके लिए प्रतिबद्ध हैं ! उन्होंने बताया कि फसल कि खास बात यह हैं अन्य सीड्स कि अपेक्षा वजनी बाली, हर कल्ले में बाली और शुरू से हरी पत्तियां और गिरने के प्रति सहनशील ही इसकी ज्यादा पैदावार देती हैं तथा कम पानी और काम रोग व्याधि भी इसको अलग बनता हैं! सवा ७५०१ तराई में आस पास के ज़िलों में भी सवा ७५०१ बीज के बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं, सीतापुर के बिस्वा के किसानो ने भी ४० क्विंटल प्रति एकड़ तक कि उपज लिया हैं! सवाना सीड्स के लिए धान ही उनकी दुनिया हैं और यह प्रजाति पंजाब और हरियाणा में भी लगातार कई वर्षो से शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

Related posts

भोजपुर : नहाने के दौरान डूबने से दो किशोर की मौत।

rktvnews

भोजपुर:जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम पर प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : बिलौटी के कुंङवा शिव व बिहिया के महथिन माई मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने की मांग।

rktvnews

नारनौल:उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने ली निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की बैठक!मतदाता सूची में पीएसी व डीएसी एंट्री की दो दिन के अंदर-अंदर जांच करके काम समाप्त करने के दिए निर्देश।

rktvnews

रोजाना खाली पेट ड्राई फ्रूट्स खाते हैं तो आपको ये बात पता होनी चाहिए- डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:मेजर ध्यानचंद के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि से खेल प्रतियोगिता का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment