RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

19 अक्टूबर को मनाया जाएगा साहित्य सम्मेलन का 105वाँ स्थापना दिवस समारोह !सम्मानित होंगे अनेक साहित्यकार, स्थायी समिति की होगी बैठक, महामहिम को दिया जाएगा आमंत्रण।

पटना/बिहार 19 सितम्बर। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन का105वाँ स्थापना दिवस समारोह आगामी 19 अक्टूबर को आहूत किया जाएगा। इस अवसर पर सम्मेलन द्वारा दी जाने वाली सर्वोच्च मानद उपाधि ‘विद्या वाचस्पति’ और ‘विद्या वारिधि’ के साथ ‘साहित्य-शिरोमणि’, ‘साहित्य-चूड़ामणि’, ‘साहित्य-मार्तण्ड’ तथा ‘साहित्य शार्दूल’ अलंकरणों से विद्वानों और विदुषियों को विभूषित किया जाएगा। इसी दिन सम्मेलन की सर्वोच्च समिति ‘स्थायी समिति’ की भी बैठक संपन्न होगी।

बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ (फाइल फोटो)

यह जानकारी देते हुए, सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने बताया है कि, इस संबंध में सभी आवश्यक निर्णय लेने के लिए आगामी 24सितम्बर को अपराहन तीन बजे सम्मेलन की कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई है। बैठक में पूर्ण दिवसीय कार्यक्रम का स्वरूप स्पष्ट किया जाएगा। समारोह के उद्घाटन हेतु, बिहार के महामहिम राज्यपाल से आग्रह किया जाएगा।
डा सुलभ ने बताया है कि सम्मेलन के पुस्तकालय का भी जीर्णोद्धार कर,उसे आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। स्थायी समिति में लिए गए निर्णय के अनुसार नव-विकसित पुस्तकालय का नाम सुप्रसिद्ध साहित्यकार और स्मृति-शेष प्राचार्य प्रो मुरलीधर श्रीवास्तव ‘शेखर’ के नाम पर रखा गया है। इस पुस्तकालय का लोकार्पण भी स्थापना-दिवस समारोह में किया जाएगा। इसी अवसर पर सम्मेलन द्वारा सद्यः प्रकाशित पुस्तकों का भी लोकार्पण संपन्न होगा।
सम्मान हेतु अनुशंसाएँ इस महीने के अंत तक भेजा जा सकता है। कोई भी साहित्यकार किसी की भी अनुशंसा, उनके जीवन-वृत के साथ भेज सकते हैं। इस हेतु सम्मेलन की ज़िला शाखाओं को भी अनुशंसा भेजने के लिए कहा गया है।

Related posts

8 जून को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे शिविर।

rktvnews

बेतिया:आसन्न निर्वाचन के मद्देनजर प्रस्तावित डिस्पैच सेन्टर का जिलाधिकारी ने लिया जायजा!संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण कोष प्राधिकरण (आईईपीएफए) ने बेंगलुरु में “निवेशक शिविर” का आयोजन किया।

rktvnews

भोपाल:“खुशियों की दास्तां”: “आयुष्मान” योजना के तहत फ्री इलाज होने से निशा चिंतामुक्त हुई।

rktvnews

गढ़वा:राष्ट्रीय डेंगू दिवस की कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

जयपुर:जिला कलक्टर ने किया जलभराव प्रभावित इलाकों का दौरा।

rktvnews

Leave a Comment