RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मोतीहारी:19 अक्टूबर को राष्ट्रपति के आगमन को जिलाधिकारी ,पुलिसअधीक्षक, एवं कुलपति ने तैयारियों का लिया जायजा।

मोतीहारी/बिहार 18 अक्टूबर।जिलाधिकारी ,पुलिसअधीक्षक,
मोतिहारी एवं कुलपति, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ,मोतिहारी द्वारा महात्मा गांधी प्रेक्षागृह ,मोतिहारी में भारत की माननीय राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पूर्व तैयारी का जायजा लिया गया ।
विदित हो कि दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को महात्मा गांधी प्रेक्षागृह ,राजा बाजार ,मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी द्वारा आयोजित प्रथम ” दीक्षांत समारोह ” में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होने हेतु राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का कार्यक्रम निर्धारित है ।
इस अवसर पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने,यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने,साफ सफाई ,बैरिकेडिंग, हेलीपैड, वाहन पार्किंग, ग्रीन रूम, कार्केट , सिटिंग अरेंजमेंट, सेफ हाउस, एंबुलेंस, अग्निशमन, पुलिस ,दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
राष्ट्रपति के सम्मान में सशस्त्र सीमा बल , सीमांत मुख्यालय पटना , बैंड द्वारा धुन का रिहर्सल किया गया ।
हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । साथ ही माननीय राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल तक जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं कार्केट के द्वारा मॉक ड्रिल किया गया ।

Related posts

रांची:ए-हेल्प के माध्यम से बदल जाएगी ग्रामीणों की जीवनशैलीः बादल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 मई 26

rktvnews

बिहार:भोजपुर:प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर कांग्रेस का धरना।

rktvnews

छपरा नगर निगम क्षेत्र में खनुआ नाले पर बने दुकानों को अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत हटाने की प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक पूरी तरह अतिक्रमण हट न जाए- जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर: एमएलसी राधा चरण साह ने किया समाहरणालय परिसर में क्रांति जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ।

rktvnews

लेके प्रभु का नाम को मिले प्यार से रोमांचित हैं सलमान और कैटरीना।

rktvnews

Leave a Comment