RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटे रखकर कारसेवा की।

देहरादून/उत्तराखंड 18 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान बुधवार को अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटे रखकर कारसेवा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर हिन्दू धर्म को स्थापित करने और मन्दिर निर्माण का जो कार्य चल रहा है, यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से इस मन्दिर निर्माण का कार्य हो रहा है। उनके नेतृत्व में भारत को विश्व पटल पर मान-सम्मान और अलग पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री ने इस मन्दिर के निर्माण में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह हिन्दू मन्दिर सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों, सद्भाव और परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य भी करेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

Related posts

उपराष्ट्रपति कल उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर।

rktvnews

भोजपुर: आगामी विधानसभा में सचिन सिन्हा की जीत हेतु श्री चित्रगुप्त सेवा समिति ने बुलाई आम सभा।

rktvnews

दरभंगा एनआईसी में तकनीकी प्रबंधक,सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं लेखापाल अभ्यर्थी को दिया गया नियुक्ति पत्र।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चयनित कुल 1376 नर्सिंग अधिकारियों में से 200 को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की।

rktvnews

व्यंग्य :गाड़ी को शुगर और जनता को चक्कर!

rktvnews

Leave a Comment