गढवा/झारखंड 18 अक्टूबर।उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन, आवास, मुआवजा समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
सर्वप्रथम नगर ऊंटरी प्रखंड के अहीर पूर्व ग्राम निवासी दुर्गा कुमारी पति अमीरका राम ने बताया कि उन्होंने नए राशनकार्ड बनाने को लेकर ऑनलाइन आवेदन किया, परंतु आवेदन बीएसओ स्तर पर पेंडिंग है। मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। गढ़वा प्रखंड के ग्राम खजुरी निवासी अजय नंदन तिवारी ने NH75 निर्माण कार्य में अपने भूमि की मुआवजा भुगतान में वृद्धि करने को लेकर आवेदन दिया, मामले की जांच एवं कार्रवाई हेतु जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। मंझिआंव प्रखंड के ग्राम मंझिआंव निवासी संजीव कुमारी, पिता स्वर्गीय राम केवल साह ने अपने पिता की मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा को निर्देशित किया गया। कांडी प्रखंड के ग्राम रतनगढ़ निवासियों ने ममता स्वयं सहायता समूह के द्वारा पिछले चार माह से राशन नहीं देने एवं धोती साड़ी योजना का लाभ लाभुकों को नहीं देने के संबंध में शिकायत किया, मामले की संपूर्ण जांच हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।नगर ऊंटरी प्रखंड के अहीर पूर्व ग्राम निवासी दुर्गा कुमारी पति अमीरका राम ने बताया कि उन्होंने नए राशनकार्ड बनाने को लेकर ऑनलाइन आवेदन किया, परंतु आवेदन बीएसओ स्तर पर पेंडिंग है। मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। गढ़वा प्रखंड के ग्राम खजुरी निवासी अजय नंदन तिवारी ने NH75 निर्माण कार्य में अपने भूमि की मुआवजा भुगतान में वृद्धि करने को लेकर आवेदन दिया, मामले की जांच एवं कार्रवाई हेतु जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। मंझिआंव प्रखंड के ग्राम मंझिआंव निवासी संजीव कुमारी, पिता स्वर्गीय राम केवल साह ने अपने पिता की मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा को निर्देशित किया गया। कांडी प्रखंड के ग्राम रतनगढ़ निवासियों ने ममता स्वयं सहायता समूह के द्वारा पिछले चार माह से राशन नहीं देने एवं धोती साड़ी योजना का लाभ लाभुकों को नहीं देने के संबंध में शिकायत किया, मामले की संपूर्ण जांच हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया।इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु को निर्देशित किया गया।
