गढ़वा/झारखंड 18 अक्टूबर।रा0 कृ0 मुखदेव +2 उच्च विद्यालय मझिआँव में नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के द्वारा मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर, पिरामल फाऊंडेशन प्रतिनिधि सत्यम प्रकाश, प्रधानाचार्य सविता कुमारी, नेहरू युवा केंद्र युवा अधिकारी चार्ल्स बोदरा एवं प्रधानाध्यापिका सविता कुमारी समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरुवात स्वामी विवेकानंद और अमर शहीद अशोक कुमार के तैलचित्र पर बीडीओ नितेश भास्कर और पिरामल फाऊंडेशन के सत्यम प्रकाश, दिव्या और पूजा सिंह द्वारा पुष्प अर्पित करके और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि, पिरामल फाउंडेशन प्रतिनिधि समेत प्रधानाचार्य सभी अतिथियों को झारखंड के पारंपरिक तरीके से आम के पत्ते से बना हुआ माला और मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। मंच का संचालन करते हुए पिरामल फाउंडेशन के सत्यम प्रकाश ने पंच प्रण पर शपथ कराई तथा सुसंस्कार, चरित्र निर्माण तथा देश को विकास के पद पर अग्रसर करने हेतु प्रण दिलाई। जिसमें मनसा, वाचा, कर्मणा से देश को विकसित करने हेतु सदैव तत्पर और प्रयत्नशील रहने पर जोर दिया गया। दासता और औपनिवेशिक मानसिकता के प्रतीक को किसी भी प्रतीक को अपने आचार्य एवं व्यवहार से दूर रखने पर शपथ दिलाई। इसी के साथ विद्यालय छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गाना प्रस्तुत किया गया। पिरामल फाउंडेशन प्रतिनिधि सत्यम प्रकाश मिट्टी को नमन वीरों का वंदन कर कलश यात्रा छात्र-छात्राओं को देकर शुरूआत किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अरविंद पासवान शिक्षक ने किया तथा इस कार्यक्रम में उपस्थित प्लस टू शिक्षक संघ गढ़वा अध्यक्ष पवन कुमार तिवारी, निरंजन कुमार गुप्ता आदि के साथ नीति के पिरामल फाउंडेशन के सत्यम प्रकाश, पर्यवेक्षक चार्ल्स बोदरा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय युवक स्वयंसेवक पूजा सिंह, दिव्या सिंह, सत्यम प्रकाश ने सयुक्त रूप से पौधा रोपण का कार्यक्रम भी किया। साथ ही प्रखंड के विभिन्न ग्रामों से एकत्रित किए गए मिट्टी को एक बड़ा अमृत कलश में रखकर तिरंगा झंडा के साथ रैली निकला गया। जिसमें काफी जनसंख्या में बच्चों ने भाग लिया। मिट्टी को नमन वीरों का वंदन कर कलश यात्रा छात्र-छात्राओं को देकर शुरूआत किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पिरामल फाऊंडेशन प्रतिनिधि सत्यम प्रकाश और NYKS की पूजा सिंह की तरफ़ से 900 बच्चों के बीच पौधा वितरण किया गया। पिरामल प्रतिनिधि सत्यम प्रकाश द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर शपथ दिलवाई गई।
