RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:महिला कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की सेमेस्टर 4 की छात्राओं का विदाई समारोह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मार्च। महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा में शनिवार को मनोविज्ञान विभाग द्वारा एम ए सेमेस्टर 3 की छात्राओं के द्वारा एम ए सेमेस्टर 4 की छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो डॉक्टर मीना कुमारी,विशिष्ट अतिथि पीजी विभागाध्यक्ष डा लतिका वर्मा थी।कार्यक्रम दीप प्रज्वलन विभागा अध्यक्ष डॉक्टर सादिया हबीब द्वारा बुके और उपहार देकर किया। प्रिंसिपल डॉक्टर मीना कुमारी ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए आने वाले नकारात्मक विचारों से दूर रहकर दीन दुखियों और बुजुर्गों की सेवा करने पर बल दिया। प्रो लतिका वर्मा ने छात्राओं को जीवन में सफलता हासिल करने के अनेक गुर बताएं और उन्हें आशीर्वचन दिया।डॉक्टर सादिया हबीब ने छात्राओं को शिक्षा की उपयोगिता और टाइम मैनेजमेंट के महत्व को समझाया ।असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर कंचन कुमारी ने स्त्री शक्ति की महत्ता को बतलाया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर रबाब फातिमा ने हर असंभव चीज को किस तरह से संभव बनाया जा सकता है इसे बखूबी समझाया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए ।कार्यक्रम का संचालन समिधा और वसुंधरा ने किया ।इस अवसर पर अनेक शिक्षक गण उपस्थित रहे ।डॉक्टर प्रीति कुमारी, डॉक्टर अंजु कुमारी ,डॉक्टर शिखा अवस्थी ,डॉक्टर शालिनी ,डॉक्टर पूनम, डॉक्टर सुप्रिया झा ,डॉक्टर मनोज कुमार और डॉक्टर रूपाली गुप्ता आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल संचालन में अनेक छात्राओं जैसे अंजलि ,पूजा, कुमकुम , गीता आदि ने सक्रिय और सराहनीय योगदान दिया।

Related posts

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:आरा पीएससी का एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन में नवाचार और अर्टिकिफिशल इंटेलिजेंस को वैश्विक स्तर पर मिलेगी पहचान : डॉ तनवीर आलम

rktvnews

भोजपुर: महासंघ (गोप गुट) भोजपुर से संबद्ध संघों की बैठक आयोजित,20 मई के प्रदर्शन को बनाई रणनीति।

rktvnews

भोजपुर: बिजली मिस्त्री की डूबने से मौत,सदर अस्पताल पहुंचे दिलराज प्रीतम,अपनी देख रेख में करवाया पोस्टमार्टम, परिजनों को दी सांत्वना।

rktvnews

भोजपुर:महिला और युवा एक होकर देश की दिशा एवं दशा बदल सकते हैं:अध्यक्ष राजेश्वर पासवान

rktvnews

Leave a Comment