आरा/भोजपुर 14 अक्टूबर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने अपने ब्यान मे कहा है कि बिहार गृह रक्षा वाहिनी के सफल अभ्यर्थी जिला पदाधिकारी के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे है।9 अक्टूबर 2023 से ये जवान आमरण अंशन पर है पर आज तक जिला पदाधिकारी मिलने नहीं आए।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि अंशन के 6ठे दिन कई जवानों की हालत खराब हो गयी है पानी चढ रहा है पर प्रशासन निष्क्रिय है.ज्ञात हो कि 2011मे बहालि का विज्ञापन निकला था,2022 मे फिटनेश टेस्ट हुआ था उसमे पास करने के बाद भी चयन-पत्र नहीं मिला है जो अनुचित है।
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने जिला पदाधिकारी से मांग की है कि गृह रक्षावाहिनी के सफल भोजपुर के अभ्यार्थियों को शीघ्र चयन-पत्र दें.इन नौजवानों का जीवन 12 साल से खराब हो रहा है।हम बिहार गृह रक्षावाहिनी भोजपुर के सफल अभ्यार्थियों के मांगों का पुरजोर समर्थन करते है
आमरण अंशन पर बैठे प्रमुख लोगों मे रामपुकार सिंह,कामेश्वर सिंह,नितेश कुमार ठाकुर,मुना शुक्ला, रेणु कुमारी, रबिता कुमारी आदि थे।
