RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिले में वित्तीय समावेशन को लेकर आयोजित की गई जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)25 जून।उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में अपर समाहर्ता  अरविंद कुमार की अध्यक्षता में स्पेशल कैंप हेतु जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्तीय साक्षरता (Financial Inclusion) के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित करने की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। यह विशेष शिविर 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।
अपर समाहर्ता ने जिला अग्रणी प्रबंधक (LDM) को निर्देशित किया कि इस शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) के अंतर्गत खाता खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) के लिए अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त किए जाएं, जिससे आमजन इन योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकें।
बैठक में यह भी तय किया गया कि शिविर आयोजन के दौरान बैंकों, बीमा एजेंसियों एवं संबंधित विभागों का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में शिविरों की कार्यवाही संपन्न होगी।अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर जनजागरूकता एवं सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।
बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंक प्रतिनिधि, नाबार्ड के अधिकारी, सामाजिक सुरक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:पिंक मतदान केंद्र को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता दल को रवाना किया।

rktvnews

तुम्हें देखा था अभी यहीं ठहाकों के बीच ,डॉ.शंकरदयाल सिंह का व्यक्तित्व विशाल बरगद की तरह था:अकेला

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

भोजपुर:कांटे के मुकाबला में दरभंगा ने तिरहुत को 11 रनों से किया पराजित।

rktvnews

भोजपुर:माउंट जी लिट्रा में भोजपुर जिला तैराकी प्रतियोगिता संपन्न।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय मंच पर शिष्टाचार और भारतीय प्रतिनिधित्व का सवाल।

rktvnews

Leave a Comment