
बक्सर/बिहार 12 अक्टूबर। आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल, सदर अस्पताल बक्सर में रघुनाथपुर ट्रेन हादसे में घायल इलाजरत मरीजों का हालचाल लेनें के लिए पहुंचे।
इस दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी मरीजों से उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की और संबंधित चिकित्सकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विदित हो की बीती रात्रि रघुनाथपुर स्टेशन के पास रेल दुर्घटना की खबर पर डीएम ने घटना स्थल पर राहत कार्यों की कमान संभाली थी और सभी जरूरी राहत सुविधाएं मुहैया करवाई थी।
