RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भागलपुर के शिक्षक दंपति ने बच्चा गोद लिया।

मोतिहारी /पूर्वी चंपारण 22 जुलाई।विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में दत्तकग्रहण समारोह के आयोजन के अवसर पर जिलाधिकारी, मोतिहारी द्वारा एक बालक रिषु कुमार (काल्पनिक नाम), 05 माह को उनके भावी दत्तक माता-पिता को सौंपा गया। बालक के भावी माता-पिता भागलपुर के निवासी हैं एवं पिता प्राईवेट शिक्षक हैं, जो ट्यूशन पढ़ाते हैं वहीं भावी माता सरकारी शिक्षिका है।
इस वर्ष का यह सातवाँ बच्चा है, जिसे दत्तकग्रहण हेतु सौंपा गया। वर्तमान में 0-6 वर्ष के आयुवर्ग के 08 शिशु विशिष्ट दत्तकग्रहण स्ंस्थान, मोतिहारी में आवासित हैं।
आपको बताते चले की दत्तकग्रहण हेतु इच्छुक कोई भी दम्पति केन्द्रीय दत्तकग्रहण संसाधन प्राधिकरण के पोर्टल पर अपना निबंधन कराकर बच्चा गोद ले सकता है। केन्द्रीय दत्तकग्रहण संसाधन प्राधिकरण भारत सरकार अन्तर्गत देशीय एवं अन्तर्देशीय सभी प्रकार के गोद लेने की प्रक्रिया का अनुश्रवण हेतु नामित संस्था है, जिसके देख-रेख में दत्तकग्रहण की प्रक्रिया जिला स्तर पर विषिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान एवं जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा पूर्ण की जाती है।

Related posts

भोजपुर : जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 90 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के मतदाताओं का किया जा रहा सत्यापन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में पांचवें लेखापरीक्षा दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

rktvnews

भारत और फिनलैंड के बीच पर्यावरण सहयोग पर समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 दिसंबर 24

rktvnews

एमएलसी संघ भाजपा युवा मोर्चा ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment