लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा मिलती है आत्मिक शांति : अंचलाधिकारी, उमेश चौधरी
आरा/ भोजपुर 29 दिसंबर। आज जिले के संदेश अंचल परिसर में संदेश अंचल के अंचलाधिकारी के द्वारा दिव्यांग और लाचार वृद्धजनों के बीच कड़कड़ाती सर्दी के मौसम में कंबल वितरित किया गया।अंचलाधिकारी उमेश चौधरी द्वारा लाल बाबू कुमार , मो० जैद, राजकुमारी देवी , पियारो देवी , हिकदुल रहमान, सत्यप्रकाश, उमेश चौधरी , जलाऊदीन, अलाऊद्दीन, अमानुल्ला, फुलपातो देवी के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित प्रमुख लोगों में संदेश प्रखण्ड के चर्चित नेता सुनील तिवारी , दैनिक भास्कर के विजनेश पार्टनर अमरेन्द्र चौबे , समाजसेवी एवं लोजपा रामविलास के प्रांतीय नेता डॉ० जितेन्द्र शुक्ल आदि थे।

लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा मिलती है आत्मिक शांति : अंचलाधिकारी, उमेश चौधरी