RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

स्वदेशी जलवायु पूर्वानुमान प्रणाली।

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू

नई दिल्ली/13 दिसंबर।आईआईटीएम-ईएसएम के नाम से जाना जाने वाला एक अत्याधुनिक पृथ्वी प्रणाली मॉडल (ईएसएम) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के जलवायु परिवर्तन अनुसंधान केंद्र (सीसीसीआर) में स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। यह भारत का पहला पृथ्वी प्रणाली मॉडल है और आईआईटीएम-ईएसएम के उपयोग से किया गया जलवायु परिवर्तन मूल्यांकन, जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) द्वारा तैयार नवीनतम छठी मूल्यांकन रिपोर्ट में इस्तेमाल किया गया था। क्षेत्रीय जलवायु परिवर्तन अनुमानों का प्रलेखन करने वाली राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन आकलन रिपोर्ट विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं के लाभ के लिए जारी की गई है। रिपोर्ट https://link.springer.com/book/10.1007/978-981-15-4327-2 पर उपलब्ध है।
सीसीसीआर द्वारा 2017-2023 की अवधि के लिए अनुमानित व्यय लगभग 7.42 करोड़ रुपये है।
यह जानकारी आज लोकसभा में केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू ने एक लिखित उत्तर में दी।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने समाहरणालय से पोषण जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, उचित पोषहार के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास।

rktvnews

“कुंग फू पांडा मुझे खुश करने की वजह बन गया है; पो और गैंग मेरे परिवार की तरह हैं”: जैक ब्लैक

rktvnews

मध्यप्रदेश:औषधीय फसलों में नवाचार कर विशिष्ट पहचान बनाई कमलाशंकर ने।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निष्ठापूर्वक बेहतर तरीके से कार्य करें प्रधान सहायक : जिला पदाधिकारी

rktvnews

दुमका:जिला शिक्षा पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई सभी लापरवाह कर्मियों का वेतन बंद।

rktvnews

एमकेएस कालेज : नये प्रधानाचार्य ने संभाला पदभार।

rktvnews

Leave a Comment