RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

झारखंड:स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित पेयजल प्रण्मडल द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

चतरा/झारखंड 9 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित पेयजल प्रण्मडल द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई।

*जल जीवन मिशन*

चतरा जिला अंतर्गत घरेलू कार्यरत नल से जल (एफएचटीसी) कवरेज का लक्ष्य क्वार्टर-1 और क्वार्टर-2 के बारें में जानकारी दी गई कि इसका लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है वहीं क्वार्टर-3 का लक्ष्य तय समय सीमा के अंदर पूर्ण कर लिया जायेगा। जिस जलापूर्ति योजना में घरेलू कार्यरत नल से जल (एफएचटीसी) योजना को पूर्ण कर लिया गया है वहां टीम बनाकर सत्यापन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। वहीं टण्डवा जलापूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा के क्रम में तय समय सीमा के अंदर टण्डवा जलापूर्ति योजना को भी पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

ईटखोरी एवं जीरवाखुर्द जलापूर्ति योजना के कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले दोषियों के उपर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आगे उन्होने कहा कि जलापूर्ति योजना स्थल पर सूचनापट्ट 15 दिनों के अंदर लगाकर इसकी सूचना जिला को उपलब्ध कराएं।

*स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)*

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत असमायोजित राशि का समायोजन हेतु संबंधित प्रखण्ड में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के साथ सहायक अभियंता, कनिय अभियंता को बैठक करने का निर्देश दिया गया।

ग्राम स्तर पर प्लास्टिक संग्रहण हेतु बांस का स्ट्रक्चर निर्माण करने हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में सहायक अभियंता, कनिय अभियंता एवं प्रखण्ड वास समन्वयक को मुखिया के साथ बैठक करने हेतु निर्देशित किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में शौचालय के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु मुखिया के साथ समन्वयक स्थापित करते हुए शौचालय निर्माण करने का आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया।

उक्त बैठक में डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली:गोरौल में शीघ्र खुलेगा डिग्री कॉलेज,शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीम ने आज स्थलीय निरीक्षण के बाद दी अपनी अनुशंसा।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया के कटाव विस्थापितों से मिले पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव,विस्थापितों के बीच बांटी राहत सामग्री।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पेरिस ओलंपिक-2024 में मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

चैत्र नवरात्र को लेकर मां आरण्य देवी मंदिर में उमड़ी रही भीड़।

rktvnews

मुख्यमंत्री की अनूठी पहल – दिल्ली में पहली बार हुआ “मध्यप्रदेश उत्सव” का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में स्वामी कैलाशनंद गिरि व शिवांगी खारवाल की होगी उपस्थिति:छोटू सिंह

rktvnews

Leave a Comment