RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :बिहार बंद को लेकर छात्र युवा शक्ति का प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जनवरी।बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर छात्र संगठन लगातार धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम चला रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को आरा में भी इसका व्यापक असर देखने को मिला।पप्पू यादव के पार्टी के नेताओं ने धोबी घटवा मोड पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन कर किया। जिसका नेतृत्व छात्र युवा शक्ति के भोजपुर जिला संयोजक आशुतोष कुमार सिंह कर रहे थे ।यह आंदोलन 17वें दिन भी गांधी मैदान में छात्रों द्वारा धरना के रूप में जारी रहा।सांसद पप्पू यादव ने छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसके समर्थन में जगह-जगह पर चक्का जाम किया गया।उनका आरोप है कि परीक्षा के दौरान कई सेंटर पर गड़बड़ी हुई है लेकिन आयोग इसे मानने को तैयार नहीं है।

Related posts

कोयला मंत्रालय ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, मंत्रालय को 200 कोयला ब्लॉकों का आवंटन प्राप्त हुआ।

rktvnews

दरभंगा:चैती छठ, चैती दुर्गापूजा, रामनवमी एवं ईद को लेकर जिला शांति समिति की हुई बैठक।

rktvnews

सीतामढ़ी:आगामी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीपीएससी 2019 व 2020 के चयनित अभ्यर्थियों को 25 जनवरी को देंगे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

भोपाल:शारदा दयाल श्रीवास्तव के व्यंग्य संग्रह “ज्ञानगंगा में गधों का आचमन” का लोकार्पण हुआ।

rktvnews

भारतीय मोबाइल नंबर प्रदर्शित करके आने वाली अंतर्राष्ट्रीय फर्जी कॉलों को रोकने के लिए सरकार ने निर्देश जारी किए।

rktvnews

Leave a Comment