
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 अक्टूबर। दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनामेपुर ओपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों तथा दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार ने लोगों को प्रेम, मोहब्बत, भाईचारा, शांतिपूर्वक एवं सदभावनापूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा और दशहरा मनाने की अपील लोगों से की। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का अनुसरण करना होगा अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पपलू सिंह, ठाकुर दयाल राम, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, हरेंद्र तिवारी, पातर पांडे, तेज नारायण यादव, कृष्णा यादव, जय राय आदि उपस्थित थे।
