RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: कबड्डी प्रतियोगिता में खरौनी की टीम बनी विजेता।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 अक्टूबर। भोजपुर जिले के शाहपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री जंगलेश्वर महादेव कमिटी क्लब द्वारा इंदू विद्या निकेतन के क्रीड़ा मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन पार्षद प्रतिनिधि धन कुमार पांडे, उमेश दूबे, नीरज कुमार, आकाश कुमार, अंकित पांडे, रघुनंदन कुमार, गोलू कुमार, रंजन कुमार, विवेक कुमार, विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कबड्डी प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया।

विजेता टीम को कप प्रदान करते कमिटी के अध्यक्ष आकाश कुमार

फाइनल मैच खरौनी और मेदपुर के बीच खेला गया। जिसमें खरौनी की टीम विजयी हुई। कमिटी के अध्यक्ष आकाश कुमार ने विजेता टीम खरौनी को कप एवं 1001 रुपया और उपविजेता टीम मेदपुर को कप एवं 501 रुपया देकर सम्मानित किया। रेफरी आलोक को भी सम्मानित किया गया।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति ने अमृत उद्यान के उद्घाटन समारोह को सुशोभित किया।

rktvnews

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 7 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांसमिशन नेटवर्क का करेगा निर्माण।

rktvnews

ग्राम पंचायत के अधिकारों में कटौती बर्दाश्त नही:मुखिया संघ

rktvnews

भोजपुर: लोकसभा चुनाव को ले तरारी विधानसभा क्षेत्र में समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जिला टास्क फोर्स (खाद्यापूर्ति) से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

विद्युत विभाग हुआ सख्त😳 295 बकायदारों की काटी बिजली!बिजली चोरी को ले 14 पर दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

Leave a Comment