RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

गंगा महोत्सव 29अप्रैल को तृतीय संध्या पर कथक व ख्याल गायन ने संगीत धरोहर को किया गुलजार ।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,30 अप्रैल। आईडीपीटीएक प्राईवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित 11 दिवसीय गंगोत्सव कार्यक्रम की 29 अप्रैल को तृतीय निशा में धरोहर कार्यक्रम को गायन और कथक ने गुलजार किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये सांस्कृतिक संयोजक गुरु बक्शी विकास ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत हमारी विरासत है जिसे पूर्वजों ने धरोहर के रूप में हमें दिया है। आज की पीढ़ी को मौलिक कलाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से गंगोत्सव के मंच पर धरोहर कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बनारस से पधारी शास्त्रीय गायिका नंदिता पंडित ने राग बागेश्री में तीनताल की बंदिश व एकताल की बंदिश “अपनी गरज पकड़ लीन्ही बाहिया मोरी” राग खमाज में दादरा “डगर बीच कैसे चलूँ मग रोके कन्हैया” प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। वहीं बनारस घराने के सुविख्यात तबला वादक पंडित शिवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव ने स्वतंत्र तबला वादन में बनारस के शुद्ध बाज को प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। डुमरांव से आयी कथक नृत्यांगना रितम दुबे ने पारंपरिक कथक व ठुमरी “काहे रोकत डगर प्यारे नंदलाल मोरे”पर भाव प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। गुरु राजा चंद्रवंशी की यशस्वी शिष्याओं में कायना विद्यार्थी व दिशी प्रकाश ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। मंच संचालन श्री संजय वर्मा व धन्यवाद ज्ञापन संयोजक कैप्टन प्रवीण ने किया।

Related posts

भोजपुर:भारतीय जनता पार्टी बड़हरा विधानसभा कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय मे संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:अनराज डैम जलाशय में तैराकी, कूदना एवं बोटिंग पर पूर्ण प्रतिबंध।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने किया EVM /VVPAT वेयर हॉउस का त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा: गढ़वा डीसी का चला प्रशासनिक डंडा,आवास योजना में अयोग्य व्यक्तियों को लाभान्वित करने पर की कार्रवाई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 जुलाई 26

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ के संध्या अर्घ्य पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment