RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राजकीय नलकूपों के संचालन को लेकर हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 07 अक्टूबर। उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में राजकीय नलकूपों के संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमण्डल तथा कनीय अभियंता व सहायक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल एवं 50 ग्राम पंचायत के मुखिया जी एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि राजकीय नल कूपों के संचालन की जिम्मेवारी अब ग्राम पंचायतों को दे दी गई है और इसके लिए विभागीय निर्देश भी जारी किए गए हैं।
ग्राम पंचायत को नलकूपों के संचालन के लिए एक संचालनकर्ता रखना है, जो इसे संचालित करेंगे। साथ ही किसानों से पटवन शुल्क 25 रुपये प्रति कट्ठा की दर से लिया जाना है।
प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि नलकूप संचालन व इसके रख रखाव के लिए एक लॉग बुक का संधारण किया जाए, जिसमें किस खेत में कितने समय तक पटवन किया गया तथा उसके लिए कितनी राशि की वसूली की गई, यह संधारित रखा जाए, साथ ही संचालन में जो राशि व्यय की जाती है, उसका भी उपयोगिता प्रमाण पत्र स-समय प्राप्त किया जाए।
बैठक में उपस्थित रामभद्रपुर के मुखिया जी ने बताया कि उनके नलकूप के विद्युत कनेक्शन में कुछ कठिनाई है, इस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत ग्रामीण को इसे जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।

Related posts

बागपत:जिस पर है विद्युत कनेक्शन वे पीएम सूर्य घर योजना के होंगे लाभार्थी।

rktvnews

‘शमशान चंपा’ में डायन किरदार के लिए तृप्ति मिश्रा ने मोनालिसा से ली प्रेरणा।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव में शामिल होना सौभाग्य की बात : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीअर स्वामी

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड दुर्घटना बीमाधारकों के परिजनों को सौंपे 10-10 लाख रुपए के चैक।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा बच्चों के व्यवसायिक यौन शोषण एवं मानव तस्करी विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment