RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पवन श्रीवास्तव की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जनवरी।आज जे पी सेनानी, कवि, लेखक स्व• पवन श्रीवास्तव की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जयप्रकाश मुक्त कला मंच, कलक्ट्री, तालाब,आरा पर जयप्रकाश स्मारक संस्थान और आरा रंगमंच के तरफ से आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रो• कमला कुमारी सिंह और संचालन अमरेंद्र कुमार ने किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में समाजिक कार्यकर्ता एवं रंगकर्मी अशोक मानव ने कार्यक्रम के विषय मे विस्तार से रखते हुये बताया के ये कार्यक्रम बहुत हीं भब्य तरीके से होने वाला था, लेकिन प्रथम पुण्यतिथि होने के कारण दिल्ली के साथ और भी शहरों में ये कार्यक्रम होने के कारण हम लोग बड़े कार्यक्रम करवाने में असमर्थ रहे।
मुख्य वक्ता प्रो• नीरज सिंह ने लोक नायक जयप्रकाश द्वारा 1974 में चलाए गए आंदोलन में पवन जी के नेतृत्व के बारे में विस्तार से बताया साथ साथ उनके साथ बिताए हुए समय को भी बताते हुए कहा कि हम दोनों लोग विचार से बिल्कुल भिन्न होते हुए भी एक साथ रहते थे। प्रो• कन्हैया बहादुर ने उनके नेतृत्व को उस वक्त लोहा माना जब 19 90 में ई पी एफ की लहर में आरा विधान सभा चुनाव में पवन श्रीवास्तव अपने नेतृत्व में जनता दल के वशिष्ठ सिंह को चुनाव जीताने का काम किया था।
अन्य प्रमुख्य वक्ताओं में आरा रंगमंच के जे पी सेनानी सलिल भारती, डॉ अनिल सिंह, परशुराम चौधरी, राजेन्द्र मनियारा, जितेंद्र शुक्ला, प्रकाश सुमन, अशोक तिवारी थे।
श्रद्धांजलि सभा मे शहर के लेखक, कवि, रंगकर्मी के अलावे पवन जी के चाहने वाले लोगों में फ्रलाद सिंह, अजय , अनिल त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव, मनी भूषण श्रीवास्तव, संजय पाल, भाग्य नारायण, अनिल तिवारी (दीपू) साहब यादव, करन कु, भरत कु, अर्थ दीप, शालनी, नीतू सिंह, अर्चना सिंह, उमा सिंह, कन्हैया यादव, शुभजु यादव, गुजन सिंह आदि थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ग्रिड स्केल ऊर्जा भंडारण प्रणालियों पर चर्चा के लिए 4 अगस्त को विद्युत मंत्रालय के लिए संसद सदस्यों की परामर्शी समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने देविका नदी परियोजना स्थल का दौरा कर अंतिम तैयारियों का निरीक्षण किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धेय प्यारेलाल जी खंडेलवाल की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर विद्यार्थियों से बातचीत की।

rktvnews

भोजपुर:नागरी प्रचारिणी जिला केंद्रीय पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष रविंद्र नाथ पाठक ‘जनहित परिवार’ द्वारा सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment