
RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 25 जून।आज किसान भवन बड़हरा में खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सर्वप्रथम कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सच्चिदानंद सिंह, प्रशिक्षु बीडीओ, बीएओ उमेश कुमार सुमन, रामा शंकर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता, जय राम ,आरजेडी नेता संटू सिंह,बीडीसी बड़हरा, राम अवध सिंह, पशु पालन पदाधिकारी डॉ विनायक, उद्यान पदाधिकारी धर्मेंद्र शर्मा, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया, फिर उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारी,प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को कृषि समन्वयक वेद प्रकाश, प्रेम रंजन सिन्हा,अंकिता ,अनुराधा राय, किसान सलाहकार संतोष कुमार सिंह ने पौधा और माला से सम्मानित किया।कृषि पदाधिकारी सुमन ने विस्तार से प्रखंड स्तरीय कृषि योजनाओं और मोटे अनाज मिलेट की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में सभी कृषि समन्वयक सभी किसान सलाहकार, ATM निशांत, रवि भारती उपस्थित थे।
