RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में शोकसभा! भूतपूर्व कुलसचिव गंगाजलीवाले और शास्त्रीय संगीत के सरताज राशिद खान को दी श्रद्धांजलि।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय)10 जनवरी। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ परिवार ने हाल ही में दिवंगत यहां के भूतपूर्व कुलसचिव मनोहर गंगाजलीवाले को शोकसभा आहूत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रभारी कुलसचिव प्रो डॉ. नीता गहरवार ने शोक प्रस्ताव का वाचन किया। प्रभारी कुलसचिव डॉ. गहरवार ने दिवंगत गंगाजलीवाले के द्वारा विश्वविद्यालय के प्रति किये गए उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय में लम्बी अवधि तक पदस्थ रहते हुए कुलसचिव के पद से सेवानिवृत्त प्रो डॉ. आईडी तिवारी ने स्व गंगाजलीवाले से जुड़े संस्मरणों को व्यक्त करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के प्रारंभिक दिनों में उन्होंने नींव के पत्थर के रूप में कैसे कार्य किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिष्ठाता प्रो डॉ. काशीनाथ तिवारी ने भी संक्षिप्त शब्दों में स्व गंगाजलीवाले से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया।
अभी हाल ही में दिवंगत शास्त्रीय संगीत के सरताज, देश के जाने-माने संगीतकार उस्ताद राशिद खान के निधन पर भी विश्वविद्यालय परिवार ने शोक व्यक्त किया। विश्वविद्यालय के परिसर क्रमांक-2 में आहूत शोक सभा में अधिष्ठातागण प्रो डॉ. नमन दत्त, प्रो डॉ. राजन यादव, डॉ. मृदुला शुक्ल, सहायक कुलसचिव राजेश गुप्ता, विजय सिंह, समस्त शिक्षक, संगतकार, अधिकारी, कर्मचारी सहित विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।

Related posts

भोजपुर:चंद्रशेखर जी समाजवाद के प्रखर नेता एवम आजादी के अग्रदूत थे:राजेश्वर पासवान

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

गढ़वा: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में विश्व आदिवासी दिवस 2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज आंध्रप्रदेश के कुरनूल में 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की भगवान श्री राम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया

rktvnews

भोजपुर : बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को महायज्ञ का न्योता।

rktvnews

Leave a Comment