RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

गरीबों की जमीन की मांग को लेकर माले के नेतृत्व में प्रदर्शन।

गरीबों को उजाड़ो मत, 3 डी. जमीन का प्रबंध करो,गरीबों के झोंपड़ी पर बुलडोजर चलाने का आह्वान बंद करो,उन्हें जमीन का प्रबंध करो:क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 3 अक्टूबर।आज भाकपा माले के नेतृत्व मे गरीबों का जमीन की मांग पर आरा अंचल मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया।इस प्रदर्शन के सवाल थे गरीबों को उजाड़ने से पहले 3 डी.जमीन का प्रबंधन हो,शहर के सभी सरकारी जमीन से बड़े भू माफियाओ को बेदखल करो,उक्त जमीन पर बसे सभी गरीबों को वासगीत पर्चा दो,12 वर्ष से लागातार रहने वाले कर्मचारी अरुण शर्मा का तबादला करो,मृत व्यक्ति से स्वछता मिशन का टैक्स वसुला बंद हो,तथा ग्रामिण राशन कार्डधारीयों से 30 रु प्रति माह स्वछता मिशन का टैक्स वसुला बंद करो.दाखिल खारिज के नाम पर गोरख धंधा बंद करो. राशन कार्ड सभी गरीबों को उपलब्ध कराओं.आरा बस स्टैण्ड व श्रीटोला को जोड़ने वाली जर्जर पुल को चौड़ीकरण के लिए नये पुल का निर्माण शीघ्र करो।
इस धरना की अध्यक्षता संतविलास राम और संचालन रौशन कुशवाहा ने किया।
आरा अंचल मुख्यालय पर प्रदर्शन मे बड़ी संख्या मे महिला पुरुष शामिल हुए। प्रदर्शन स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि भाजपा सांसद आर के सिंह गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने पर आमादा है घोषणा हो रही है कि कल आरा नहर पर बसे गरीबों को उजाड़ा जाएगा।हम गरीबों से आह्वान करते है कि आप डटकर बुलडोजर के सामने खड़े होइए हम भी रहेंगे आपके घरों पर बुलडोजर चलाने से पहले बुलडोजर को हमे रौंदना पड़ेगा।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि सुप्रिम कोर्ट और सरकार का स्पष्ट आदेश है बगैर गरीबों को वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ा नहीं जा सकता।
भाकपा माले नेता ने कहा कि केन्द्र सरकार की स्वछता अभियान मे ग्रामिण इलाके मे रुसुखदार लोगों के दरवाजे की साफ -सफाई होती है और बीपीएल परिवार से टैक्स वसुला जाता है सरकार का यह कदम गरीब विरोधी है जिसे हटा देना चाहिए. माले नेता ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने मे भी स्वछता का टैक्स वसुला जाता है।
माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज गरीबों के जमीन के मांग पर चल रहे प्रदर्शन स्थल पर आकर आरा अंचल पदाधिकारी ने मांग पत्र लिया और हजारों जमीन के आवेन स्विकार किए.सौहार्दपूर्ण माहौल मे वार्ता हुई।
इस प्रदर्शन मे शामिल प्रमुख लोगों मे नगर सचिव दिलराज प्रीतम, जिला कमिटी सदस्य गोपाल प्रसाद, नगर कमिटी सदस्य बब्लू कुमार गुप्ता, महेश सिंह, धनंजय सिंह, कलावती देवी,फैज अहमद,जयशंकर जी.उर्मिला देवी,दीपक रजक,सफी आलम राशन, जगजीवन राम,पप्पु कुमार, पुन देवी,कलावती देवी थी।

Related posts

बागपत की 11 बेटियाँ बनीं आंगनबाड़ी की मुख्य सेविकाएँ, जिलाधिकारी ने सौंपे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

17 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में विद्यार्थी परिषद द्वारा नूतन छात्र अभिनंदन सह नई कमिटी गठित।

rktvnews

आईआईसीए ने योग्य पेशेवरों की खोज करने वाले शीर्ष कॉरपोरेट नेताओं के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया, नई शासन पहल की शुरुआत की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 जनवरी 24

rktvnews

Leave a Comment