RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

प्रोफेसर दंपत्ति के दोहरे हत्या कांड की गुत्थी सुलझी

आरा/भोजपुर,बीते दिनों आरा में रिटायर्ड प्रोफेसर दंपत्ति महेंद्र सिंह एवं उनकी पत्नी पुष्पा सिंह की कतिरा स्थित उनके आवास पर की गयी निर्मम हत्या की गुत्थी आज सुलझ गई। इसके लिए भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने बजाबता एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस घटना के उद्भेदन की संपूर्ण जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक ने बताया की ये घटना प्रशासन के लिए एक चैलेंज के रूप में थी जिसे सहायक पुलिस अधीक्षक हिमाशु कुमार के नेतृत्व वाली जिसमे नगर थाना अध्यक्ष,नवादा थाना अध्यक्ष, डी आई यू की टीम सहित आरक्षियों ने काफी अथम परिश्रम एवम प्रयास से इस घटना की गुत्थी को सुलझाया।हत्या करने वाले अभयुक्त का नाम तपन डे उर्फ दीपक है जिसे उसके पैतृक निवास आसाम राज्य के धेमाजी जिला के जोनाई से वहा की लोकल पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया।अभ्युक्त ने अपने बयान में हत्या की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उसकी पहचान प्रोफेसर दंपत्ति से पूर्व से ही थी उसका कहना है प्रोफेसर महेंद्र सिंह के पास उसके पैसे बकाए थे जिसे बार बार बाद में देने की बात कहा करते थे,हत्या के दिन उन्होंने पैसे देने की बात कही थी लेकिन उस दिन भी पैसे नहीं मिलने के कारण आपस में कहा सुनी हुई और उसने चाकू से पहले पत्नी पुष्पा सिंह उसके बाद महेंद्र सिंह की चाकू से निर्मम हत्या कर दी।पुलिस ने अभुक्त के पास से चोरी किए गए 50 हजार रूपये में से शेष बचे 8100 रूपये की बरामदगी की साथ ही पुष्पा सिंह के गहने,भी बरामद किए।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने इस दोहरे हत्या कांड को सुलझाने के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए पुरस्कृत करने की भी बात कही,और मीडिया के माध्यम से आम जनता से ये अपील की घर में किसी भी नौकर चाकर को रखने के पहले संबधित थाने में उनका सत्यापन जरूर कराएं।

Related posts

चतरा: नगरपालिका चुनाव:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:18वीं लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारीयों एवं कर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित।

rktvnews

खूंटी:उन्नत विधि से खेती कर अपनी आजीविका को मजबूत बना रही सखी मंडल की महिलाएं।

rktvnews

बिहार के 13 करोड़ लोगों के विशेष राज्य के दर्जे की उम्मीद टूटी : सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

संभल : देश को कौन जला रहा है?

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, जिला परिषद के 21 कर्मचारी नहीं पहुंचे समय पर, कारण बताओ नोटिस जारी।

rktvnews

Leave a Comment