RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

हरेला पर्व प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है: पुष्कर सिंह धामी

देहरादून/ उत्तराखंड 16 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में पौधारोपण करते हुए कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया गया है। राज्य में इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य में 1200 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इस दिशा में आगे भी लगातार कार्य होंगे। हरेला पर्व के अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत डॉ. पराग मधुकर धकाते, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी, उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित उपस्थित थे।

 

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की अपील को दोहराते हुए देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया।

rktvnews

सामाजिक नैतिकता को दीमक सरीखा चाट रहा एकल परिवारों का चलन।

rktvnews

जयपुर:राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का प्रदेश के जनप्रतिनिधिगण से संवाद।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें : जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 1324 मामलों का किया गया निष्पादन।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में छोटी बड़ी सभी आकांक्षाओं को किया जा रहा दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment