RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:ईवीएम-वीवीपैट का प्रथम रेंडमाईजेशन कार्य संपन्न।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)30 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में ईवीएम-वीवीपैट का प्रथम रेंडमाईजेशन कार्य समाहरणालय परिसर स्थित NIC कक्ष में राजनीतिक दलों के सदस्यों एवं सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक की गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के माननीय सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया गया कि विधान सभावार ईवीएम-वीवीपैट रेंडमाईजेशन के पश्चात सभी संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चिन्हित डिस्पैच सेंटर पर बनाए गए बज्रगृह में ईवीएम को सुरक्षित भंडारित करेंगे।
199- ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच सेंटर डीके कॉलेज डुमरांव, 200- बक्सर विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच सेंटर चुरमानपुर मध्य विद्यालय, 201- डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच सेंटर राज प्लस टू उच्च विद्यालय डुमराव एवं 202- राजपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच सेंटर बैरी उच्च विद्यालय इटाढ़ी में निर्धारित की गई है। साथ ही मतगणना केंद्र बाजार समिति बक्सर में स्थापित है।
उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को बक्सर में अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के माननीय सदस्यों को पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रथम रैंडमाइजेशन की हस्ताक्षरित छायाप्रति भी उपलब्ध कराई गई।

Related posts

गढ़वा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:नहीं रहे पूर्व पी पी.व वरिष्ठ अधिवक्ता उदय नारायण प्रसाद।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर नाम वापसी, प्रशासनिक तैयारी एवं अन्य कार्रवाईयों की दी जानकारी।

rktvnews

शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

बागपत:आयुक्त ने जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

दुमका:ग्रामीण विकास मंत्री ने किया “मंईयां आजीविका सिलाई केंद्र” का निरीक्षण एवं संवाद।

rktvnews

Leave a Comment