RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:पत्र सूचना कार्यालय रांची द्वारा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड) 04 अक्टूबर।सूचना प्रसारण मंत्रालय के विभाग पत्र सूचना कार्यालय, रांची द्वारा रामगढ़ जिला प्रशासन के सहयोग से आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजे से समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका विधिवत उद्घाटन सम्मानित अतिथि, पीआईबी (झारखंड एवं ओडिशा) के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा और मुख्य अतिथि उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार के द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उद्घाटन सत्र में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, रामगढ़ प्रभात कुमार, जेरेडा से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञ आर्यदिप्त जेना और बी.के. दास भी मौजूद रहे।
वार्तालाप में शामिल होने पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने अपने संबोधन में पत्र सूचना कार्यालय द्वारा जिले में वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित करने की पहल की सराहना की और प्रधान मंत्री द्वारा शुरू किए गए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आम जनों को बिजली आपूर्ति में होने वाले फायदे के दूरगामी असर को चिन्हित किया।
अतिथियों का पीआईबी की तरफ से सत्कार करते हुए अपने विषय प्रवेश संबोधन में इस कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे सम्मानित अतिथि, पत्र सूचना कार्यालय (झारखंड एवं ओडिशा) के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने बताया कि वार्तालाप आयोजन का मकसद आम और सहज भाषा में जिलों में जाकर के मीडिया से रूबरू होना है तथा विकास से जुड़े विभिन्न सरकारी योजनाओं पर खुले मंच पर द्विपक्षीय चर्चा करना है। उन्होंने पत्रकारों से पीएम सूर्य घर योजना पर चर्चा हेतु आए विशेषज्ञों की बातों को ध्यान पूर्वक समझने और आमजनों तक पहुंचाने का आग्रह किया।
उपायुक्त चंदन कुमार ने इस योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि रामगढ़ जिले के कई महत्वपूर्ण सरकारी विभागों में झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी (जरेडा) के सहयोग से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य किया जा सकता है।
परिचर्चा में वार्तालाप में झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी के सोलर एंड रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के टीम लीडर आर्यदीप जेना ने कहा कि झारखंड राज्य में सौर ऊर्जा की बहुत अधिक संभावना है क्योंकि वर्तमान समय में राज्य में सौर ऊर्जा कुल बिजली उत्पादन में केवल 14% योगदान कर रहा है जबकि 2030 तक इसका लक्ष्य बिजली उत्पादन का 50% तक जाने का है। इसके लिए सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और अन्य योजना जैसे कुसुम बीज योजना का काफी महत्व है। उन्होंने राज्य के गिरिडीह जिले में किए जा रहे हैं कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि इस शहर को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी के सोलर एंड रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के विशेषज्ञ श्री बीके दास ने अपने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से न सिर्फ बिजली के बिल को शून्य किया जा सकता है बल्कि अपने छत पर सोलर पैनल से बिजली उत्पादन कर प्रति माह एक हजार रुपये तक आसानी से कमाया भी जा सकता है। उन्होंने सरकार के द्वारा दिए जा रहे विभिन्न सब्सिडी योजना की जानकारी दी और प्रेजेंटेशन से इसके आवेदन के तरीकों पर प्रकाश डाला।
बाद में पत्रकारों द्वारा कई प्रश्न पूछे गए जिसमें पीएम सूर्य घर योजना के साथ झारखंड में चलाई जा रही आम जनों को बिजली आपूर्ति से जुड़े प्रमुख विकास योजनाओं चर्चा हुई।
कार्यशाला का संचालन पीआईबी रांची के मीडिया एवं संचार अधिकारी राजेश सिन्हा ने किया और सभी से वर्तालापके दौरान पीएम सूर्य घर बिजली योजना के विभिन्न पहलुओं को आम जनों तक पहुंचाने के लिए इसके प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया। वहीं अपने स्वागत भाषण संबोधन में पीआईबी के कार्यालय प्रमुख, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव पुष्कर ने वार्तालाप की सार्थकता तथा इस रामगढ़ में आयोजित करने के प्रयासों और उद्देश्य की चर्चा करते हुए।सभी सहभागियों और अतिथियों का इसमें शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।
आज हुए इस आयोजन में जिले के 50 से अधिक पत्रकारों ने हिस्सा लिया इनमें से कई ने इस कार्यशाला के सार्थकता को सराहा और पीआईबी से अपने क्षेत्र में ऐसे और आयोजन करने का आग्रह किया।
कार्याशाला के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन करते हुए पीआईबी रांची के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ओंकार नाथ पाण्डेय ने सभी अतिथियों के विचारों के मुख्य बिंदुओ को इंगित करते हुए अपना बहुमूल्य समय निकाल कर वार्तालाप में शामिल होने हेतु आभार व्यक्त किया और बेहतर तालमेल और सहयोग हेतु किए गए प्रयासों को सराहा।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने दी विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

दुमका: रात्रि प्रहरी के निधन पश्चात आश्रित पत्नी की अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति।

rktvnews

भोजपुर:जैन कालेज अपने गौरव और गरिमा को वापस लाने की दिशा में प्रयत्नशील है : प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार

rktvnews

मध्यप्रदेश:नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर : हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार, पूछताछ जारी।

rktvnews

उज्जैन:ईवीएम मशीनों का फर्स्ट सप्लीमेंट्री रेंडामाइजेशन सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment