RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

गोपालगंज:वृद्ध मतदाता हुए सम्मानित

गोपालगंज/बिहार 1 अक्टूबर।अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 80 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही माननीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त महोदय के संदेश को सभी उपस्थित मतदाताओं को सुनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप विकास आयुक्त ने 80 प्लस मतदाताओं एवम दिव्यांगजन मतदाताओं को मतदान केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। अपर समाहर्ता ने सभी को मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज ने घर से मतदान करने और पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान बीएलओ अली शेर ने स्थानीय भाषा में evm और VVPAT के आगामी निर्वाचन में प्रयोग पर आधारित एक ज्ञानवर्धक गीत की प्रस्तुति की। उप निर्वाचन पदाधिकारी गोपालगंज ने उपस्थित वृद्धजन मतदाताओं को न सिर्फ मतदान के महत्व को बताया बल्कि आने वाली पीढ़ियों को मतदान के प्रति सजग और सशक्त लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभाने पर जोर दिया। अंत में सभी उपस्थित मतदाताओं को शुभकामनाएं और आभार व्यक्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि गोपालगंज जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों और अनुमंडल तथा मतदान केंद्रों पर भी 80 प्लस मतदाताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Related posts

चतरा नगर परिषद में अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण, उपाध्यक्ष पद पर प्रेमचंद साव निर्वाचित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

rktvnews

स्थापना दिवस : खैरागढ़ विश्वविद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों की अद्भुत प्रस्तुतियों से गूंजता रहा ऑडिटोरियम: कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर ने दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

भारतीय नौसेना के दिवंगत एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल परेरा, पीवीएसएम, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई: बेंगलुरु में 25-27 मई को शताब्दी समारोह।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने सनदिया पंचायत के चकिया में जीविका भवन का किया शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर पहुंची भाकपा – माले का बदलो सरकार, बदलो बिहार यात्रा, तरारी के करथ में जनता ने किया स्वगत।

rktvnews

Leave a Comment