RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आपदा सुरक्षा को ले जनप्रतिनिधियों को दी गई जानकारी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 08 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के करजा गाँव में नागरिक सुरक्षा हेतू आपदा सुरक्षा के संबंध में जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। साथ ही नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय बिहार पटना के पुलिस महानिदेशक अरविंद पांडे और अवर सचिव ललित कुमार के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय का टेबल कैलेंडर का वितरण किया गया। नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण प्रभारी तथा पूर्व इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा ने करजा गांव में नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय का टेबल कैलेंडर वितरित किया। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं लोगों को आपदा प्रबंधन और आपदा सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने गैस सिलेंडर में आग लगने, अगलगी और सर्पदंश से निपटने के बारे में लोगों को बताया।

आपदा सुरक्षा की जानकारी लेते जनप्रतिनिधि।

गैस सिलेंडर में आग लगने पर उन्होंने लोगों से नहीं घबराने की सलाह देते हुए तौलिया, गमछा,चादर या बोरा को भींगा कर गैस सिलेंडर पर डालने की सलाह दी जिससे आग बुझ जायेगी। उन्होंने बताया कि सांप जहरीला प्राणी है और भारत में सर्प की लगभग 275 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से 10 प्रजातियां जहरीली होती हैं। कोबरा, किंग कोबरा, करैत, कॉमन करैत, रसेल वाइपर जैसे सांप किसी व्यक्ति को काट ले तो उसे ओझा-गुनी, हकीम या फकीर के पास न ले जाकर सीधे अस्पताल लेकर जाएं और एंटीवेनम का इंजेक्शन लगवाएं जिससे उस व्यक्ति की जान बच जाएगी। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि राजू ओझा, मुखिया प्रतिनिधि अखिल सिंह, श्रीकांत यादव, विनोद गुप्ता, संतोष कुमार यादव, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

नवादा डीएम और डीडीसी ने मिशन परिवार विकास अन्तर्गत परिवार नियोजन पखवाड़ा के लिए जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

विशेष ओलंपिक- ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए 198 एथलीटों सहित 280 सदस्यों वाला भारतीय दल बर्लिन रवाना हुआ।

rktvnews

लोडेड देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार,गया जेल।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

देहरादून: भारतीय सेना के शहीद जवान का उनके पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कारा सुरक्षा से संबंधित बैठक, कारा परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आदि की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment